न्यूज़ समय तक कानपुर वृद्धजनों ने साइबर अपराध की जानकारी के साथ कराया स्वास्थ्य परीक्षण फर्रुखाबादआज के कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान शेखपुरा खजरी सदानंद कठेरिया ने दीप प्रज्वलित कर किया।आज सिरौली के वृद्आश्रम में चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ जिसमें वृद्ध जनों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा ली। डॉ जितेंद्र यादव ने वृद्ध जनों को आहार परामर्श के साथ नियमित योग और ध्यान करने को कहा। इसके अतिरिक्त पतंग एवं लिफाफे बनाने का भी प्रशिक्षण दिया गया। योग शिक्षक नीलम ने योग कराया, ब्रह्मकुमारी ध्यान केंद्र फर्रुखाबाद से बहनों ने आत्मा का परमात्मा से मिलन का संदेश देते हुए आध्यात्मिक ज्ञान कराया और वृद्ध जनों ने भजन भी गाए। वृद्धजनों ने बच्चों से मोबाइल चलाना सीख और अपनी कुछ पारंपरिक कलाये सिखाई। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर उन्नाव से बैंकिंग फ्रॉड एवं साइबर क्राइम के प्रवक्ता साद उल हक ने वृद्धजनों को मोबाइल से हो रहे फ्रॉड से बचने के उपाय बताएं ।डिप्टी डायरेक्टर समाज कल्याण विभाग श्री निवास द्विवेदी जी ने वृद्ध जनों को गतिविधियों में संलग्न देखकर और उनकी प्रसन्नता देखकर हर्ष व्यक्त किया एवं स्वाबलंबी बनने के लिए वृद्ध जनों को प्रेरित किया। संस्था के द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। कलम एक स्वैच्छिक संस्था के सचिव डॉ विपिन शुक्ला, उपाध्यक्ष डॉ सारिका त्रिवेदी, वृद्धाश्रम व्यवस्थापक सुशील कुमार यादव, अभय मौजूद रहे। वृद्धजनों को स्वल्पाहार वितरण भी किया गया।डॉ विपिन कुमार शुक्ला सचिव कलम एक स्वैच्छिक संस्था कानपुर मो 6389133156



