न्यूज़ समय तक कानपुर विहिम बैठक में गौरक्षा कानपुर से जिला अध्यक्ष श्याम दुबे हुए घोषित*विश्व हिंदू महासंघ कानपुर नगर की संगठनात्मक बैठक विजयनगर के विवेक श्रीवास्तव के निवास पर की गई । बैठक मण्डल प्रभारी जगत पांडेय जी और मातृ शक्ति प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विभा दुबे जी की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में ब्रह्मलीन राष्ट्रीय संत अवैद्यनाथ जी की पुण्य तिथि साप्ताहिक कार्यक्रम किए जाने के विषय में चर्चा हुई। संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ शंकर सिंह जी की अध्यक्षता में कुशल संचालन जिला महामंत्री अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह जी ने किया। और कहा कि आगामी 12 सितंबर को राष्ट्र संत अवैद्यनाथ जी की पुण्य तिथि कार्यक्रम विभारज पैलेस गुजैनी में किया जाएगा । जिसमें जिला प्रभारी ललित नारायण पाण्डेय जी और जिला प्रभारी जेपी सिंह जी मातृ शक्ति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष किरन जी, और गौ रक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने धर्मान्तरण पर अपनी अपनी बाते प्रमुखता से की । बैठक में मातृ शक्ति प्रकोष्ठ में कानपुर मण्डल में मंजू मिश्रा, माहेश्वरी मिश्रा, रमा शर्मा, को नवीन जिम्मेदारी दिए जाने की प्रस्ताव को घोषित किया गया।और गौरक्षा प्रकोष्ठ में जिला प्रभारी बृजेश तिवारी जी को विवेक श्रीवास्तव जी की जिला सहप्रभारी विवेक श्रीवास्तव जी ,जिला अध्यक्ष श्याम दुबे जी, को सर्व सम्मति प्रस्ताव पर घोषित किया गया। मंडल प्रभारी जगत पांडेय ने बताया कि आगामी 12 सितंबर को राष्ट्र संत अवैद्यनाथ जी की पुण्य तिथि पर संगोष्ठी और समरसता भोज करे। संगठन को वार्ड स्तर तक गठन करे। और सभी संगठन के लोग गले में भगवा गमछा जरूर डाले। मातृ शक्ति प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विभा दुबे जी ने कहा कि मातृ शक्ति सभी पदाधिकारी भगवा साड़ी में आएंगी। और पद लेकर लिखवा कर घूमने के बजाय कार्य करने वाले को महत्व दिया जाएगा। संगठन का मुख्य उद्देश्य हिंदू राष्ट्र घोषित हो। गौ हत्या बंद हो। गाय गंगा हिंदू और राष्ट्र धर्म के लिए सदैव समर्पित हो। जय श्री राम, भारत माता की जय गौरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी जिंदाबाद आदि का उद्घोष हुआ।बैठक में डॉ अंकित योगी राज जिला उपाध्यक्ष, राजा सिंह जिला उपाध्यक्ष, रजनीश फौजी, प्रदीप गुप्ता, सुरेश गुप्ता, राम चंद्र गुप्ता, अंकुर प्रताप सिंह, अभय सिंह, रंजीत सिंह, संतोष जायसवाल, सूरज दिवाकर, विमला त्रिपाठी, सुधा सिंह राजावत, मीरा अग्निहोत्री, संतोष तिवारी अधिवक्ता मनमोहन दीक्षित, स्वतंत्र तिवारी, आर्यन मिश्रा जी आदि लोग मौजूद थे।



