न्यूज़ समय तक
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव पलटी, 15 की मौत,
हेल्पलाइन नंबर जारी Read In Appवियतनाम में भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव पलटी, 15 की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारीभारतीय दूतावास ने घटना के बारे में जानकारी के लिए हेल्पलाइन जारी किया है. दूतावास ने अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं दी है. बताया जा रहा है कि बचाव अभियान जारी है वियतनाम में भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव पलटी, 15 की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारीबोट हादसे में 21 लोग बचा लिए गए है घूमने गए भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा हुआ है. हनोई में भारतीय दूतावास ने बताया कि शनिवार को वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीड बोट (नाव) पलट गई. भारतीय मिशन ने हादसे की जानकारी देने के लिए कंट्रोल रूम बना दिए हैं. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो चुकी है.दक्षिणी वियतनाम के अधिकारियों का कहना है कि स्पीड बोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि जब यह नाव वियतनाम के फु क्वोक के पास ‘होन मे रुट न्गोई’ द्वीप के पास पलटी, तो उस पर 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू मेंबर सवार थे. हादसे में 21 लोगों को बचा लिया गया है. सभी 21 लोगों को बचाकर अस्पताल ले जाया गया. इनमें से दो की हालत गंभीर है. यही नहीं सभी 15 शवों को भी किनारे पर लाया गया है.



