न्यूज समय तक ब्यूरो शिवकरन शर्मा कानपुर देहात *विधिक सहायता शिविर का जिला कारागार में किया गया आयोजन, दी गई जानकारी*कानपुर देहात 24 जुलाई 2025माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में व माननीय अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तेज प्रताप तिवारी जी के कुशल निर्देशन में आज दिनांक-24.07.2025 को जिला कारागार, कानपुर देहात में नामित सचिव हिमांशु कुमार सिंह के द्वारा विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जेल अधीक्षक धीरज कुमार, डिप्टी जेलर कु० विजय लक्ष्मी, डिप्टी जेलर राजेश कुमार, अधिवक्तागण अजय सिंह, आशीष कुमार व आशीष मिश्रा उपस्थित रहें एवं जेल में निरूद्ध बन्दी जो विधिक सहायता चाहते है उनको जानकारियाँ प्रदान की गयी।



