न्यूज़ समय तक कानपुर कानपुर (उत्तर प्रदेश)**✍️कानपुर शहर के प्रतिष्ठित विजय विला होटल में उस समय हंगामा मच गया, जब परोसे जा रहे खाने में कॉकरोच निकलने का मामला सामने आया। घटना तिलक नगर स्थित होटल की है, जो कोहना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।**✍️जानकारी अनुसार होटल में एक निजी पार्टी का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान जब मेहमान भोजन करने बैठे, तो खाने में एक के बाद एक कई कॉकरोच दिखाई दिए। यह देख मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने जमकर हंगामा शुरू कर दिया।**✍️मेहमानों का आरोप है कि होटल प्रबंधन द्वारा साफ-सफाई का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया, जिससे उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ हुआ है। हंगामे के दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति भी बन गई।**✍️सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। मामले को लेकर होटल प्रबंधन से भी पूछताछ की गई।**✍️फिलहाल, इस घटना के बाद खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मेहमानों ने संबंधित विभाग से होटल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।*




