गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमKanpurवंदे मातरम का है संदेश,नशा मुक्त हो भारत देश

वंदे मातरम का है संदेश,नशा मुक्त हो भारत देश

न्यूज़ समय तक कानपुर वंदे मातरम का है संदेश,नशा मुक्त हो भारत देश…रामकृष्ण वर्मा 26 जनवरी का संदेश,नशा मुक्त हो भारत देश…गीता गांव लालपुर,रायबरेली। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को सार्थक बनाने हेतु हमें प्रेरणादायक संकल्प जरूर लेनी चाहिए जैसे संविधान के मूल्यों को समझें और अपने जीवन में लागू करें,इससे लोकतंत्र मजबूत होगा,स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें स्वावलंबन की दिशा में काम करते हुए देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करें उपरोक्त बात रतन ज्योति महिला स्वयं सहायता समूह व सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के तत्वाधान में लालपुर गांव रायबरेली में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने के बाद हुई देशभक्त सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर सुश्री गीता ने कही, उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व परिवार को बिखरने से बचाने के लिए नशे से दूर रहने का संकल्प लेकर दूसरों को भी स्वस्थ समाज के लिए जागरूक करें। अध्यक्षता करते हुए समाज सेवी जीतू तिवारी ने कहा कि गांव में इतना भव्य गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने का राष्ट्रीय एकता से ओतप्रोत कार्यक्रम बच्चों के बीच गांव की बहन बेटियों की उपस्थिति में रोमांचकारी अनुभव रहा, इसके लिए गांव की समाजसेविका बहिन गीता जी को श्रेय जाता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गांव की बहन बेटियों ने उत्साह व उल्लास से भाग लेकर गणतंत्र दिवस की सार्थकता सिद्ध कर दी। इस अवसर पर नशा मुक्ति बाल तिरंगा रैली भी निकाली गई,जिसमें छोटे-छोटे बच्चों का उल्लास देखते ही बन रहा था,रैली में बच्चों ने जोरदार नारे वंदे मातरम का है संदेश नशा मुक्त हो भारत देश,गणतंत्र दिवस का है संदेश नशा मुक्त भारत देश लगाएं। गांव के लोग अपने बच्चों को इस तरह एक बड़ा संदेश देने के लिए दिल से आशीष दे रहे थे। नृत्य व गायन प्रतियोगिता गांव की बेटी वैष्णवी के निर्देशन में संपन्न हुई। जिसमें प्रथम पुरस्कार अनन्या और आराध्या,द्वितीय पुरस्कार अभिषेक और शिवा तृतीय पुरस्कार शनि,प्रोत्साहन पुरस्कार खुशी ने प्राप्त किया। इस अवसर पर सभी को नशा मुक्ति का संकल्प भी गीता जी ने कराया और सभी को जलपान वितरित किया गया। रैली का संचालन रामकृष्ण वर्मा,संयोजन राहुल तिवारी व धन्यवाद कालिका पाल ने दिया। गणतंत्र महोत्सव में गांव के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments