गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुररोजगार मेले में 59 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

रोजगार मेले में 59 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

न्यूज समय तक ब्यूरो शिवकरन शर्मा कानपुर देहात *रोजगार मेले में 59 अभ्यर्थियों का हुआ चयन*कानपुर देहात जिला सेवायोजन कार्यालय कानपुर देहात द्वारा दिनांक 06.09.2025 को जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर माती, कानपुर देहात में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 02 कंपनियों तथा आर सेटी द्वारा मोबाइल रिपेयरिंग के प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दी गयी कमशः- 1- ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल एंड आयुर्वेदिक 2- एडू वैंटेज प्राइवेट लिमिटेड 3-बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (रसेटी) द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेले में लगभग 97 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें 59 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। रोजगार मेले को सफल बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय के तेज प्रताप, अनुज यादव, विनोद कुमार एव समस्त स्टाफ के सहयोग से मेले को सफलतापूर्वक सपन्न कराया गया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments