न्यूज समय तक फिरोजाबाद ब्यूरो से राघवेंद्र सिंह क़ी रिपोर्ट रेवेन्यू बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के चुनाव के लिए हुए नामांकनआज सिरसागंज तहसील में हुआ रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पदों पर नामांकन जिसमें अध्यक्ष पद पर 2 उमीदवार द्वारा पर्चे भरे । अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रहे श्यामेंद्र सिंह यादव एडवोकेट और नरेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट।इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर योगेन्द्र प्रताप सिंह महासचिव पद पर चंद्रकांत सिंह एडवोकेट कोषाध्यक्ष अवनीश कुमार यादव एडवोकेट व सहसचिव पद पर राकेश कुमार बघेल एडवोकेट द्वारा नामांकन किया गया । नामांकन शांति पूर्ण रूप से मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ o अवनीश कुमार यादव एडवोकेट, सह चुनाव अधिकारी चित्रसेन एडवोकेट व अश्वनी राजपूत एडवोकेट की निगरानी में संपूर्ण हुआ ।



