गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमKanpurरेलवे गार्ड बनकर इंस्पेक्टर दिनेश बिष्ट ने रची फिल्मी गिरफ्तारी, हत्यारा चंद...

रेलवे गार्ड बनकर इंस्पेक्टर दिनेश बिष्ट ने रची फिल्मी गिरफ्तारी, हत्यारा चंद घंटों में सलाखों के पीछे

न्यूज़ समय तक कानपुर रेलवे गार्ड बनकर इंस्पेक्टर दिनेश बिष्ट ने रची फिल्मी गिरफ्तारी, हत्यारा चंद घंटों में सलाखों के पीछे**उत्तर प्रदेश की कानपुर कमिश्नरी पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधियों के लिए अब कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है। घाटमपुर थाना प्रभारी, तेज़-तर्रार इंस्पेक्टर दिनेश बिष्ट ने “जान लो, पहचान लो” वाले अपने मशहूर अंदाज़ को हकीकत में उतारते हुए फिल्मी स्टाइल में बड़ी सफलता हासिल की*। *पांच माह की गर्भवती महिला और उसके ढाई साल के मासूम बेटे की नृशंस हत्या करने वाले सुरेंद को इंस्पेक्टर दिनेश बिष्ट ने रेलवे गार्ड का भेष धरकर घेराव कर धर दबोचा*।*घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल था, लेकिन इंस्पेक्टर दिनेश बिष्ट की अगुवाई में घाटमपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर हत्यारे की हर चाल नाकाम कर दी। महज़ कुछ ही घंटों के भीतर हत्यारे को रेलवे के किनारे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया*। *इस साहसिक और रणनीतिक कार्रवाई ने न सिर्फ़ पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद दी, बल्कि अपराधियों को सख़्त संदेश भी दे दिया कि कानपुर कमिश्नरी पुलिस अपराध पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है*।*इंस्पेक्टर दिनेश बिष्ट की इस ऐतिहासिक कार्रवाई को पुलिस महकमे में एक मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है, जहाँ सूझ-बूझ, हिम्मत और ज़मीनी रणनीति के दम पर कानून का राज कायम किया गया*।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments