न्यूज़ समय तक कानपुर राष्ट्रीय कवि संगम राजस्थान के मंच पर ज्योति बाबा नशा मुक्ति अभियान के लिए राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानितकानपुर। ड्रग्स के एक लाख करोड़ के अवैध व्यापार से ही लव जिहाद, लैंड जिहाद,धर्मांतरण और आतंकवाद को पोषित किया जा रहा है इसीलिए हर अभिभावक को नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़कर राष्ट्रधर्म के रूप में कार्य करें उपरोक्त बात राष्ट्रीय कवि संगम राजस्थान के तत्वाधान में युवा शक्ति मंच राजस्थान व श्री अग्रवाल शिक्षा समिति जयपुर के सहयोग से अग्रवाल कॉलेज जयपुर में आयोजित कवि सम्मेलन एवं रक्तदान शिविर के अवसर पर सम्मान कार्यक्रम में पिछले 35 वर्षों से नशा मुक्ति युवा भारत अभियान चला रहे श्री ज्योति बाबा ने सम्मान ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में कहीं, राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित ज्योति बाबा ने जोर देकर कहा कि भारत के हर बच्चे को नशा मुक्त भारत के मंत्र से विकसित राष्ट्र के लिए ओत-प्रोत करना होगा।श्री ज्योति बाबा को राष्ट्रीय अवार्ड मुख्य अतिथि जगदीश मित्तल ने दिया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्षता कर रहे माननीय जोगेश्वर गर्ग मुख्य सचेतक राजस्थान विधानसभा,किशोर पारीक, योगेश वशिष्ठ,एड. सतपाल सोनी,अशोक अग्निवीर इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि चंद्रशेखर त्रिशूल ने ज्योति बाबा के नशा मुक्ति युवा भारत अभियान पर संक्षिप्त प्रकाश डाला।विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री ज्योति बाबा ने कलम की लेखनी के प्रखर धुरंधर कवियों को अंग वस्त्र,माला व ट्राफी देकर सम्मानित भी किया। आपको नशा मुक्ति युवा भारत अभियान के सफल संचालन हेतु सम्मानित किए जाने पर नशा मुक्ति सेनानी डॉक्टर अतुल कुमार मिश्रा राष्ट्रीय अटल आरोग्य संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ धर्मेंद्र यादव, प्रदीप बिश्नोई, मिस गीता,मिस खुशी,अनिल सिंह राठौर, गिरधर गर्ग ने खुशी जाहिर की।




