शनिवार, अप्रैल 20, 2024
spot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरराधानगर से 02 नफऱ अभियुक्त गिरफ्तार।

राधानगर से 02 नफऱ अभियुक्त गिरफ्तार।

न्यूज समय तक

थाना राधानगर से 02 नफऱ अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद लाइसेन्सी डीबीबीएल शस्त्र, 05 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व 02 अदद खोखा कारतूस 12 बोर बरामद।

श्रीराम अग्निहोत्री न्यूज़ समय तक ब्यूरो चीफ फतेहपुर

फतेहपुर थाना राधानगर से उ0नि0 प्रवीण कुमार दुबे मय हमराह का0 दीपक कुमार, का0 अभिषेक कुमार द्वारा गाजीपुर बस टैक्सी स्टैण्ड बहद मोहल्ला देवीगंज थाना राधानगर फतेहपुर से 02 व्यक्ति को पकड़ा गया, जिनके पास से एक अदद लाइसेन्सी डीबीबीएल शस्त्र, 05 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व 02 अदद खोखा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । लाइसेन्सी डीबीबीएल शस्त्र संदीप सिंह पुत्र रामसरन सिंह निवासी उमरपुर भोंदर थाना ललौली जनपद फतेहपुर उम्र करीब 36 वर्ष का था तथा उक्त लाइसेन्सी डीबीबीएल शस्त्र से अनाधिकृत व्यक्ति कृष्णकान्त दुबे पुत्र कृष्ण कुमार दुबे निवासी अशोकनगर गाजीपुर बस स्टाप के पास थाना राधानगर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 35 वर्ष सार्वजनिक स्थान पर फायरिंग कर रहा था जिससे आम जनमानस को खतरा उतपन्न हो रहा था जिसे मौके से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण 1. कृष्णकान्त दुबे पुत्र कृष्ण कुमार दुबे निवासी अशोकनगर गाजीपुर बस स्टाप के पास थाना राधानगर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 35 वर्ष मूल पता ग्राम जमैनी थाना ललौली जनपद फतेहपुर 2. संदीप सिंह पुत्र रामसरन सिंह निवासी उमरपुर भोंदर थाना ललौली जनपद फतेहपुर उम्र करीब 36 वर्ष के विरुद्ध सम्बन्धित मु0अ0सं0- 131/2022 धारा 3/25, 25(9), 30 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त कृष्णकान्त दुबे पुत्र कृष्ण कुमार दुबे निवासी अशोकनगर गाजीपुर बस स्टाप के पास थाना राधानगर जनपद फतेहपुर उम्र करीब 35 वर्ष मूल पता ग्राम जमैनी थाना ललौली जनपद फतेहपुर को मुकदमा उपरोक्त में माननीय न्यायालय चालान किया गया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

ए .के. पाण्डेय (जनसेवक )प्रदेश महा सचिव भारतीय प्रधान संगठन उत्तर भारप्रदेश पर महंत गणेश दास ने भाजपा समर्थकों पर अखंड भारत के नागरिकों को तोड़ने का लगाया आरोप