बुधवार, फ़रवरी 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमKanpurराज्य मंत्री ने महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं...

राज्य मंत्री ने महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

न्यूज समय तक ब्यूरो शिवकरन शर्मा कानपुर देहात मा0 राज्य मंत्री ने महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देशकानपुर देहात। 4 सितंबर 2025उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने जिला कार्यक्रम अधिकारी आरबी सिंह व सभी सीडीपीओ से आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, नए आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की प्रगति, जिले कुपोषित बच्चों के बारे जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनपद के समस्त ब्लाकों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों को सरकार संचालित योजनाओं का ससमय लाभ उपलब्ध कराएं जाने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने महिला कल्याण विभाग की जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, वन स्टाफ सेंटर, निराश्रित महिला पेंशन योजना, कन्या सुमंगला, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसी अन्य विभागीय योजनाओं के संचालन एवं अंतिम पंक्ति में बैठे प्रत्येक लाभार्थी तक योजना का लाभ पहुँचाने के निर्देश दिए। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का प्रचार जनपद में अधिक से अधिक कराने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी को बिना भेदभाव दिया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिक्षा की गुणवत्ता एवं बच्चों को बेहतर संस्कार की शिक्षा दी जाये। आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाया जाए, ताकि बच्चों को किसी प्रकार की तकलीफ न हो और हमारी बेटियां व महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर समाज मे अग्रणी भूमिका निभा सके। मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बताया कि जिले में बड़ी संख्या में नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विभाग की प्रत्येक योजना को प्राथमिकता दी जाये। क्योंकि यहाँ पढ़ाने वाला प्रत्येक बच्चा हमारे समाज की आधार शिला हैं।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments