शनिवार, अप्रैल 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुररमईपुर चौराहा से जाँमू जमरेही कठारा स्टेशन मार्ग का 11.70 करोड़ से...

रमईपुर चौराहा से जाँमू जमरेही कठारा स्टेशन मार्ग का 11.70 करोड़ से होगा चौड़ीकरण सड़क निर्माण की मिली मंजूरी

न्यूज़ समय तक कानपुर रमईपुर चौराहा से जाँमू जमरेही कठारा स्टेशन मार्ग का 11.70 करोड़ से होगा चौड़ीकरण सड़क निर्माण की मिली मंजूरी*संवाददाता शुभम सिंह चंदेल वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनुदान सं0-58 लेखाशीर्षक 5054 के अन्तर्गत राज्य सड़क निधि से जनपद कानपुर नगर में रमईपुर से जामू जमरेही कठारा रेलवे स्टेशन होते हुए कठेरुआ कठारा मार्ग के किमी0-1 से 7 (500) तक मार्ग 5.5 मीटर चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण के कार्य हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति। इस सड़क मार्ग को 5.5 मीटर चौड़ीकरण के लिए 11.70 करोड़ से अधिक से शासन ने सड़क निर्माण को वित्तीय मंजूरी देकर छह माह में सड़क चौड़ीकरण का काम पूर्ण करने और शुरू करने के लिए पहली किस्त में 57.65 लाख रुपये भेजकर दिखाई हरी झंडी| रमईपुर चौराहे से जामू जमरेही कठारा रेलवे स्टेशन होते हुए कठेरुआ कठारा मार्ग करीब 10 किलोमीटर से अधिक अभी यह मार्ग सिंगल लेन है, जिसकी अधिकतम चौड़ाई 3.5 मीटर ही है जो इस समय बहुत जर्जर हालातों में है यहां की जनता बड़े बड़े गढ्ढों से इस रोड से परेशान थी खराब रोड से स्कूली बच्चे रोज मजदूरी करने वाला मजदूर इस जर्जर रोड से जाने को मजबूर था इन सबकी समस्या को समझते हुए बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने इस मार्ग को 5.5 मीटर चौड़ीकरण तथा सुंदरीकरण करने के लिए शासन और प्रशासन को प्रस्ताव भेजा था जिससे इस मार्ग का चौड़ीकरण हो सके जिससे इस मार्ग रमईपुर से जाँमू होते हुए किसान नगर से हाइवे से झांसी, और इटावा आगरा दिल्ली को और कठारा रेलवे स्टेशन से कठेरुआ होते हुए हाइवे सागर हाइवे से हमीरपुर की ओर जाने के लिए 20–25 गांवों के लोगों का आवागमन सुगम और बेहतर होगा आसान कनेक्टिविटी मिल जाएगी। इस रोड के बनने से लाखों लोगों का आवागमन के साथ साथ इलाके का विकास तेज़ी से होगा।जनता के शोर से विधायक अभिजीत सिंह सांगा के जोर प्रयासों से 30 मार्च को इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments