शुक्रवार, मार्च 29, 2024
spot_imgspot_imgspot_img
होमबेतियायोजना स्थल का महापौर ने किया निरीक्षण।

योजना स्थल का महापौर ने किया निरीक्षण।

न्यूज समय तक

पक्की फुलवारी मुहल्ले की जल निकासी दुरुस्त बनाने के लिए 19.22 लाख से बनेगा नाला:गरिमा।

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड पांच में स्थित पक्की फुलवारी मुहल्ले में योजना स्थल का महापौर ने किया निरीक्षण,

पूरे नगर निगम क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सर्वेक्षण के आधार पर पहल है जारी,

नाले के गंदे पानी का उपचार करके उसे पुनः उपयोग के लायक बनाने के लिए भी योजना पर पहल जारी,

बेतिया। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 5 के पक्की फुलवारी मुहल्ले की जल निकासी व्यवस्था और दुरुस्त की जायेगी। वर्षों से जल जमाव झेल रहे लोगों को जल्दी ही बड़ी राहत मिलेगी। पक्की फुलवारी में महापौर एवं कनीय अभियंता मनीष कुमार द्वारा बनने वाले नाले के स्थान का अवलोकन करने के बाद जानकारी देते हुए नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि मुहल्ले के अजय तिवारी के घर से अरुण कुमार के भूखंड के पास से एनएच 727 तक की कुल 616 फीट लंबाई के इस आरसीसी नाले के निर्माण पर 19.22 लाख से भी अधिक की लागत आएगी। महापौर श्रीमती सिकारिया ने यह भी कहा कि पूरे नगर निगम क्षेत्र को जलजमाव मुक्त बनाना उनकी पहली प्राथमिकताओं में शामिल है। पूरे नगर निगम क्षेत्र में जल निकासी की बेहतर से बेहतर व्यवस्था के साथ नाले के गंदे पानी का उपचार करके उसे पुनः उपयोग के लायक बनाने के लिए भी योजना पर पहल जारी है। महापौर ने बताया कि वार्ड वार सर्वेक्षण के आधार पर निविदा प्रकाशित करने की पहल जारी है। उन्होंने बताया कि आगामी बरसात में कही भी जल जमाव की समस्या का सामना लोगों को नहीं करनी पड़े इसके लिए नगर निगम प्रशासन कई स्तरों पर कार्य और अन्य पहल कर रहा है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

ए .के. पाण्डेय (जनसेवक )प्रदेश महा सचिव भारतीय प्रधान संगठन उत्तर भारप्रदेश पर महंत गणेश दास ने भाजपा समर्थकों पर अखंड भारत के नागरिकों को तोड़ने का लगाया आरोप