गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमअपना देशयूपी बीजेपी अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे

यूपी बीजेपी अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे

न्यूज़ समय तक लखनऊ…यूपी बीजेपी अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे चल रहे पंकज चौधरी ने शनिवार को पार्टी कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। किसी अन्य ने नामांकन नहीं किया है। इससे पंकज चौधरी का ही यूपी बीजेपी चीफ बनना तय माना जा रहा है। नामांकन से पहले पंकज चौधरी ने कहा- बीजेपी के सभी सांसदों को आज बुलाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है, सभी को इसके लिए बुलाया गया है। दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी दफ्तर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने ‘प्रभु राम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाकर उनका जोरदार स्वागत किया। सीएम ने भी हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments