न्यूज़ समय तक मौदहा पुलिस ने वारंटियों को दबोचा मौदहा (हमीरपुर)। 16 अप्रैल को मौदहा कोतवाली पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया**पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मौदहा व प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई**पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र से संबंधित वारंटी अभियुक्त सतेन्द्र पुत्र उमेश जोगी, धीरू उर्फ धीरेन्द्र पुत्र उमेश जोगी व उमेश जोगी पुत्र रामऔतार निवासीगण ग्राम गुढा, थाना मौदहा को गिरफ्तार किया**गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोहित कुमार, हरिभूषण सिंह, मनोज पाण्डेय, सूर्यबली पाण्डेय एवं कांस्टेबल अमन कुमार शामिल रहे*



