रविवार, अक्टूबर 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरमोबाइल छीनकर करीब 30 घंटे तक कमरे में बंद रखा

मोबाइल छीनकर करीब 30 घंटे तक कमरे में बंद रखा

कानपुर

न्यूज़ समय तक
ब्यूरो चीफ दुर्गेश कुमार की खास रिपोर्ट

13 साल बड़ी महिला से मिलने पहुंचा युवक, 30 घंटे कमरे में कैद रखा

कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के छांजा गांव में एक 30 साल के युवक को उसकी महिला मित्र (जो उससे 13 साल बड़ी और तीन बच्चों की मां है) से मिलने पहुंचे तो परिजनों ने उसे पकड़ लिया।

मोबाइल छीनकर करीब 30 घंटे तक कमरे में बंद रखा गया। महिला मौका पाकर थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि घरवाले युवक के साथ अनहोनी कर सकते हैं।

पुलिस गांव पहुंची और युवक को छुड़ाया। जब दोनों को थाने ले जाने लगी तो ग्रामीण और महिलाएं भड़क गए। पुलिस की गाड़ी घेर ली गई, तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हुई, मारपीट की नौबत तक आ गई।

कुछ महिलाओं ने युवक को गाड़ी से उतारने की कोशिश भी की।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments