न्यूज़ समय तक
कानपुर ब्रेकिंग…मोबाइल छिनैती करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 मोबाइल बरामद।
कानपुर के रायपुरवा थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनैती की घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोपरगंज चौराहे के पास राहगीर का मोबाइल छीनने की घटना हुई थी। पुलिस ने तुषार रक्शेल उर्फ तुषार भारतीय (22) और रिषभ रावत उर्फ रिशु (19) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन वीवो और एक रेडमी समेत चार मोबाइल फोन बरामद किए। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।*



