गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरमैनपुरी में कूड़े के विवाद में दूसरी मौत, सैफई मेडिकल कॉलेज में...

मैनपुरी में कूड़े के विवाद में दूसरी मौत, सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती विनय ने तोड़ा दम

न्यूज़ समय तक मैनपुरी ब्रेकिंग अपडेट ज़हीर खान मैनपुरीमो.8430570571/स्लग :- मैनपुरी में कूड़े के विवाद में दूसरी मौत, सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती विनय ने तोड़ा दम, दो आरोपी गिरफ्तार तीन अभी फरार एंकर :- मैनपुरी के जगरूपपुर गांव में कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। घायल विनय ने सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है।6 सितंबर को हुई इस घटना में योगेंद्र सिंह और उनके परिवार का कूड़े को लेकर आरोपियों से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपियों ने लाइसेंसी और अवैध हथियारों से फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में योगेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनके रिश्तेदार विनय को भी गोली लग गई थी।घायल विनय को पहले मैनपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान विनय की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित परिवार ने कुल पांच लोगों को नामजद किया है। तीन आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस फोर्स गांव में तैनात है। मृतक विनय का पोस्टमार्टम सैफई अस्पताल में कराकर शव घर लाया गया है। सैकड़ों की संख्या में लोग मृतक के घर के आसपास जमा हैं।बाइट :- राधा राजपूत मृतक विनय की पत्नी बाइट :- प्रमोद राजपूत मृतक विनय के पिताबाइट- संतोष कुमार सिटी सीओ मैनपुरी

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments