बुधवार, मई 21, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमअपना देशमैनपुरी में किसान पर जानलेवा हमला

मैनपुरी में किसान पर जानलेवा हमला

न्यूज़ समय तक:- मैनपुरी में किसान पर जानलेवा हमला, खेत पर जा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली पुरानी रंजिश को लेकर दिया घटना को अंजाम जनपद मैनपुरी रिपोर्ट ज़हीर खान मोबाइल-8430570571/एंकर :- मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में एक किसान पर जानलेवा हमला हुआ है। मक्के की फसल की रखवाली के लिए जा रहे योगेश कुमार को बदमाशों ने गोली मार दी। घटना कुम्होंल गांव के पास हुई।योगेश कुमार अपने साथी के साथ बाइक पर खेत जा रहे थे। खेत के पास पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली योगेश की कमर में लगी। वह बाइक समेत गिर पड़े और हमलावर फरार हो गए।पीड़ित ने बताया कि परतापुर के बलराम के बेटे महावीर ने उस पर गोली चलाई। घायल की मां फूलमती ने बताया कि यह हमला पुरानी रंजिश में हुआ है। उनका मल्लाह से मछलियों को लेकर विवाद था। मल्लाह उनके खेत से गुजरते थे, जिससे फसल खराब होती थी। इसी विवाद में पहले भी उनके बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को पहले किशनी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाइट :- सीओ सत्य प्रकाश शर्माबाइट :- घायल योगेश बाइट :- योगेश की मां फूलमती

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments