मैनपुरी के बेवर में चल रहे शहीद मेले का हुआ भव्य समापन,
रिपोर्ट- ज़हीर खान मैनपुरी
संपर्क सूत्र-8430570571/
बेवर /मैनपुरी/ नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती 23जनवरी को मशाल प्रज्जलन के बाद शुरू हुए शहीद मेला एवं ग्राम्य विकास प्रदर्शनी का आयोजन कमेटी और मुख्य अतिथियों के स्वागत सम्मान के बाद 10 जनवरी को मेले का समापन हो गया। समारोह में जुटी दर्शकों की भीड़ को विशेष आमंत्रित अतिथि, बाबी दुबे पौत्र शहीद राम नारायण आज़ाद फर्रुखाबाद और प्रदेश कांग्रेस नियंत्रण कक्ष लखनऊ के प्रभारी संजय दीक्षित निवासी कानपुर ने संबोधित किया।
संजय दीक्षित ने कहा कि राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू स्वतंत्रता आंदोलन को अपनी अपनी विचारधारा के साथ भारत माता की आजादी की लड़ाई को विषम परिस्थितियों में परिणाम तक पहुंचाया। इस आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की परवाह न करते हुए अंग्रेजों की फूट डालो और राज करने की मंशा पर पानी फेर दिया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने भारतीय इतिहास नाम लिखा कर अमर होगए। शहीद मेला इतने समय तक लगने वाला प्रदेश का पहला मेला है। बेवर की पवित्र जमीं तीर्थस्थल से कम नहीं है। फर्रुखाबाद से आए बॉबी दुबे ने नगर के बलिदानी जमुना प्रसाद त्रिपाठी, सीताराम गुप्ता, विद्यार्थी कृष्ण कुमार मिश्र को नमन करते हुए कहा कि वह भारत मां के लिए शहीद हो गये, लेकिन भारतीय इतिहास में वह आज भी जीवंत हैं। यह शहीद मेला उनके पराक्रम की हमेशा यादें तरोताजा करता रहेगा।। मेला प्रबंधक राज त्रिपाठी की मुक्तकंठ प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका यह कार्य बलिदानियों की शहादत को जीवंत रखें हुए हैं। आवश्यकता है कि आज की युवा पीढ़ी महात्मा गांधी और पंडित नेहरू से प्रेरणा लेकर समाज में नशाखोरी, भेद भाव को जड़ से मिटाने का कार्य करें। शिक्षा और संस्कार को उत्कृष्ट बनाने की ओर काम करे, यही हमलोगों की बलिदानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर राज त्रिपाठी, श्याम त्रिपाठी, राजीव गुप्ता, नीरु भारद्वाज, इंद्रपाल सिंह यादव, अनिरुद्ध यादव, उर्फ़ टीटू, संजीव आइटम ,प्रशांत मिश्रा, उमेश राठौर, राधामोहन दीक्षित, शिवनारायण दीक्षित,रमेश गुप्ता,अजय भास्कर, प्रकाश प्रधान ,ज़हीर खान पत्रकार, सुनील मिश्रा, पत्रकार गुलशन, दीक्षित, सर्वेश मिश्रा,क्षेत्रपाल सिंह, उर्फ़ सीपी, को शहीद स्मृति मंच से सम्मानित किया गया।
फ़ोटो संलग्न है



