न्यूज़ समय तक रिपोर्ट- ज़हीर खान मैनपुरी//मोबाइल/ 8430570571/ स्लग–प्राचीन ‘राजा के ताल’ पर चला बाबा का बुलडोजर, अवैध कब्जे जमींदोजएंकर–मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में भू-माफियाओं के खिलाफ योगी सरकार का अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में मैनपुरी जनपद की सदर तहसील स्थित प्राचीन ‘राजा के ताल’ की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।जनपद के ऐतिहासिक और प्राचीन ‘राजा के ताल’ की भूमि पर भू-माफिया लंबे समय से अवैध कब्जा कर उसे प्लॉटिंग के जरिए बेचने का प्रयास कर रहे थे। माफियाओं द्वारा तालाब की जमीन को खुर्द-बुर्द करने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।मंत्री जयवीर सिंह के आदेश पर एक्शनइस अवैध कब्जे की शिकायत उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह तक पहुँची। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राचीन धरोहरों और तालों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने आदेश दिया कि इस प्राचीन ताल को हर हाल में सुरक्षित और संरक्षित रखा जाए।प्रशासनिक कार्रवाई का विवरणमंत्री के कड़े रुख के बाद एसडीएम सदर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और राजस्व टीम ने मौके पर पहुँचकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।35 से अधिक अवैध प्लॉटों की बाउंड्री वॉल और निर्माण को ढहा दिया गया।ताल की जमीन पर बने दो अवैध मकानों को भी बुलडोजर की मदद से खाली कराकर ध्वस्त किया गया।”प्राचीन तालाब हमारी धरोहर हैं। राजा के ताल की जमीन पर जो भी अवैध कब्जे हुए हैं, उन्हें पूरी तरह हटाकर भूमि को सुरक्षित किया जाएगा।” — जयवीर सिंह, कैबिनेट मंत्री, यूपी सरकारबाइट 1: मंत्री जयवीर सिंह (उत्तर प्रदेश सरकार)बाइट 2: एसडीएम सदर (मैनपुरी)



