न्यूज़ समय तक
मुरादाबाद फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप, दूर से दिख रही लपटेमुरादाबाद शहर में फैक्ट्री में लगी भीषण आग
मुरादाबाद:यूपी के मुरादाबाद में सोमवार की दोपहर एक लकड़ी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री धू-धूकर जल उठी, आग की लपटे 2 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. दमकल की कई गाड़ियां एक साथ पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. घटना मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के रामपुर दोराहा स्थित गोट रोड की बताई जा रही है. यह आरएच इंटरनेशनल फैक्ट्री है, जिसमें लकड़ी का काम किया जाता था. फैक्ट्री में लकड़ी होने की वजह से आग और तेजी से बढ़ती चली गई. घटना के बाद प्रशासन भी अलर्ट पर है. मुरादाबाद पुलिस ने लोगों को निकाला घटना की जानकारी मिलते ही मुरादाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और फैक्ट्री में काम कर रहे सभी लोगों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला. क्योंकि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया था, जिससे फैक्ट्री के अंदर भी धुआं भरने लगा था. आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन आग जिस हिसाब से दिख रही है, उससे भारी नुकसान होने की संभावना दिख रही है.



