गुरूवार, जनवरी 16, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमअपना देशतकनीक सम्बन्धी समाचारमुंबई गेटवे ऑफ इंडिया में नाव पलटी तेरह लगों की जल समाधि

मुंबई गेटवे ऑफ इंडिया में नाव पलटी तेरह लगों की जल समाधि

न्यूज़ समय तक मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख आर्थिक सहायता की घोषणामुख्यमंत्री फडणवीस ने बोट हादसे में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता घोषित की है। उन्होंने कहा कि यह राशि मुख्यमंत्री सहायता निधि से प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस घटना की विस्तृत जांच होगी। नौसेना के साथ पुलिस भी मामले की जांच करेगी।नाव में सवार थे करीब 110 लोगजानकारी के अनुसार नौका में लगभग 110 लोग सवार थे, हालांकि सटीक संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है। यह नौका मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल एलीफेंटा द्वीप की ओर जा रही थी, जब करीब शाम 4 बजे एक छोटी नाव उससे टकरा गई और इसके बाद नौका पलट गई। घटना के तुरंत बाद जारी वीडियो में बचाव अभियान चलता हुआ दिखाया गया।रक्षा अधिकारी ने दी जानकारीवहीं रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि नौसेना और तटरक्षक बल ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया है। नौसेना की 11 नावें और मरीन पुलिस की तीन नावें और तटरक्षक बल की एक नाव को इलाके में तैनात किया गया है।बचाव अभियान में शामिल है चार हेलीकॉप्टररक्षा अधिकारी ने आगे बताया कि अन्य एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों की खोज और बचाव अभियान में चार हेलीकॉप्टर शामिल है, वहीं इसमें स्थानीय पुलिस, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण और इलाके के मछुआरे भी बचाव कार्य में शामिल हैं।म

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments

Hindi