राष्ट्रीय लोक के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी सुरेंद्रनाथ त्रिवेदी के निधन पर राष्ट्रीय लोकदल कानपुर देहात में शोक की लहर व्याप्त।
न्यूज़ समय तक
विशेष संवाददाता विनय प्रकाश मिश्रा।
कानपुर देहात। आज दिनांक 2 सितंबर 2023 को राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश सदस्यता अभियान के प्रभारी सुरेंद्रनाथ त्रिवेदी का एस०जी०पी०जी०आई० लखनऊ में आकस्मिक निधन से कानपुर देहात के पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।
राष्ट्रीय लोकदल कानपुर देहात के जिलाअध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा की सुरेंद्रनाथ त्रिवेदी का संपूर्ण जीवन पार्टी के हितों में सदैव समर्पित रहा है। उनका यह विशेष योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
ईश्वर उनके शोकाकुल परिवार को दुखद घड़ी में असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
तथा परमात्मा उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
शोक संवेदना व्याप्त करने वालों में राष्ट्रीय लोकदल कानपुर देहात के जिला महासचिव सुधीर तिवारी उर्फ(पुत्तर), एड० विनोद कुमार अवस्थी, रामदत्त द्विवेदी, धर्मवीर उर्फ़ राजा सिंह चंदेल, रिंकू सिंह भदौरिया पूर्व प्रधान, रामचंद्र यादव पूर्व प्रधान, जसवंत सिंह भदोरिया पूर्व प्रधान, संतोष कुमार शुक्ला, एवं राष्ट्रीय लोकदल कानपुर देहात के मीडिया प्रभारी विनय प्रकाश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।