गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमKanpurमा0 मंत्री ने बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण कर बाढ़ से प्रभावित...

मा0 मंत्री ने बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण कर बाढ़ से प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के दिए निर्देश

न्यूज समय तक ब्यूरो शिवकरन शर्मा कानपुर देहात मा0 मंत्री ने बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण कर बाढ़ से प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के दिए निर्देशमा0 मंत्री ने बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को वितरित कार्य राहत सामग्रीप्रत्येक बाढ़ग्रस्त ग्राम में नाव, पानी निकलने के बाद कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, फसलों का सर्वे कराकर क्षति हुई फसलों का उचित मुआवजा, घर-घर राहत किट व ठहरने आदि का प्रबन्ध करें सुनिश्चित।कानपुर देहात 04 अगस्त 2025माननीय प्रभारी मंत्री डा0 संजय कुमार निषाद जी ने ‘‘मेरी सरकार जनता के द्वार‘‘ के तहत तहसील भोगनीपुर अंतर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत चपरघटा के पठार व आढ़न गांव का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मा0 मंत्री जी ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के सदस्यों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को जाना और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। उन्होंने कहा बाढ़ से प्रभावित लोगों को शीघ्र एवं पर्याप्त राहत उपलब्ध कराई जाए और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने बाढ़ आपदा से बचाव के लिए उपस्थित जिलाधिकारी कपिल सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में मा0 मंत्री को विस्तृत जानकारी दी। मा0 मंत्री ने बाढ़ प्रभावित जनता से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार आपदा की इस घड़ी में जनता के साथ खड़ी है और किसी भी पीड़ित को असहाय नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रभावित परिवार को खाद्य सामग्री, स्वच्छ पेयजल एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, राहत शिविरों में साफ-सफाई, शौचालय एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था रहे। बच्चों, वृद्धों एवं महिलाओं की विशेष देखभाल की जाए। पशुओं के लिए चारा व चिकित्सा की व्यवस्था पूर्ण रहें। इस अवसर पर मा0 मंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, तथा नियमित निगरानी कर जनमानस को राहत पहुंचाई जाए। इस अवसर पर मा0 मंत्री ने उपस्थित प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान बताया कि बाढ़ की स्थिति गंभीर है, जलस्तर में कमी हुई है, जनता को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसलिए सभी व्यवस्थाएं मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि आवागमन हेतु नाव, फसलों का सर्वे कराकर क्षतिग्रस्त हुई फसलों का उचित मुआवजा प्रदान कराने, घर-घर जाकर राहत किट वितरित किये जाने, क्षतिग्रस्त/जीर्ण-छीर्ण घरों की सूची तैयार कर घरों की मरम्मत कराये जाने, राहत कैम्पों में रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाने, पर्याप्त मात्रा में दबाईयां व मेडिकल टीम की उपलब्धता नियमित रूप से सुनिश्चित करने सम्बन्धी निर्देश भ्रमण के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि लोगों के खाने-पीने के साथ ही महिलाओं, पुरुषों के रहने की व्यवस्था प्रथक-प्रथक राहत कैम्पों में सुनिश्चित कराई जाये। मा0 मंत्री जी ने जिला प्रशासन के साथ एसडीआरएफ टीम की बोट के माध्यम से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का जायजा लिया तथा बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त मकानों का आकलन करने व उनमें निर्वासित व्यक्तियों को राहत शिविरों में स्थानान्तरित करने के निर्देश दिये। इसके पश्चात माननीय मंत्री जी द्वारा बाढ़ से प्रभावित लगभग 40 व्यक्तियों को राहत सामग्री जिसमें लाई 2.5 किलो, चना 02 किलो, भूना चना 02 किलो, चीनी 01 किलो, बिस्कुल 10 पैकेट, माचिस 01 पैकेट, मोमबत्ती 01 पैकेट, नहाने के साबुन 02 व 18 लीटर की ढ़क्कनदार बाल्टी, तिरपाल, आटा व चावल 10-10 किलो, अरहर दाल 02 किलो, आलू 10 किलो, हल्दी मिर्च, सब्जी मसाला, सरसों तेल/रिफाइंड, नमक, सैनिटरी पैड, कपड़ा धोने का साबुन आदि का वितरण किया गया तथा मा0 मंत्री जी ने बचे हुए अन्य व्यक्तियों हेतु कहा कि राहत किट सभी व्यक्तियों को घर पर ही मुहैया करायी जायें। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रेणुका सचान, पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य सहित मा0जनप्रतिनिधि गण, स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments