गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमKanpurमालगाड़ी के वैगन में गोवंश ले जाने की सूचना पर प्रदर्शन

मालगाड़ी के वैगन में गोवंश ले जाने की सूचना पर प्रदर्शन

न्यूज़ समय तक ब्यूरो शिवकरन शर्मा कानपुर मालगाड़ी के वैगन में गोवंश ले जाने की सूचना पर प्रदर्शन_● गोवंश तस्करी की जानकारी पर विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ता पहुँचे सेन्ट्रल स्टेशन__● सुरक्षा बलों ने नहीं जाने दिया मालगाड़ी के पास, कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा_ *कानपुर, 3 फरवरी :* मालगाड़ी में गोवंश ले जाये जाने की सूचना पर विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सेन्ट्रल स्टेशन पर प्रदर्शन किया। कानपुर सेन्ट्रल के उप मुख्य यातायात प्रबंधक ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आश्वासन दिया कि ट्रेनों से गोवंश की तस्करी जैसी गतिविधि नहीं होने दी जाएगी। विश्व हिन्दू महासंघ के जिला प्रवक्ता सचिन शुक्ला ने बताया कि संगठन को सेन्ट्रल स्टेशन से गुजरने वाली एक मालगाड़ी के वैगन में गोवंश होने की सूचना मिली थी। कार्यकर्ता सायं साढ़े 5 बजे कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पहुँचे और मालगाड़ी में गोवंश ले जाये जाने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर आयी एक मालगाड़ी की बोगी में गोवंश हैं। उन्होंने उस मालगाड़ी पर जाने का प्रयास किया लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक दिया, जिसके बाद उन्होंने सेन्ट्रल स्टेशन के बाहर स्थित मन्दिर पर प्रदर्शन किया। बाद में कानपुर सेन्ट्रल के उप मुख्य यातायात प्रबंधक आशुतोष सिंह ने उनसे मुलाकात कर समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि ट्रेनों से गोवंश की तस्करी नहीं होने दी जाएगी। इस अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष (गौरक्षा) श्याम दुबे जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा, जिलाध्यक्ष धर्माचार्य प्रकोष्ठ गणेश जी, जिला प्रभारी गोरक्षा प्रकोष्ठ विवेक श्रीवास्तव, जिला संयोजक प्रकोष्ठ संतोष जायसवाल, जिला मंत्री विजय कश्यप, जिला मंत्री मुकेश कुमार, जिला मंत्री संजय कनौजिया, मुन्ना पाण्डेय, प्रमोद शुक्ला, मनमोहन दीक्षित एडवोकेट, आर्यन मिश्रा प्रिंस, रूद्र, हनी तिवारी, गुड्डा श्रीवास्तव, नमन,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments