न्यूज समय तक ब्यूरो शिवकरन शर्मा कानपुर देहात *मेडिकल कॉलेज अकबरपुर में इमरजेन्सी वार्ड में भर्ती गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति की मृत्यु संबंधी प्रकरण की जांच हेतु जिलाधिकारी ने गठित की टीम।**प्रकरण की जांच कर शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश।*कानपुर देहात 11 अगस्त 2025 जिलाधिकारी कपिल सिंह को किसी व्यक्ति द्वारा दूरभाष पर अवगत कराया गया मेडिकल कॉलेज अकबरपुर में इमरजेन्सी वार्ड में भर्ती गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति की मृत्यु हो गई है और उसका शव बेड पर ही पड़ा है उसके शव के निस्तारण की कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। जिलाधिकारी तत्काल संज्ञान लेकर अग्रेतर कार्यवाही हेतु संबंधित को निर्देशित किया। आज दिनांक 11.08.2025 को समाचार पत्रों में भी इसी आशय की खबर प्रकाशित हुई है। जिलाधिकारी ने कहा प्रकरण अत्यंत की गम्भीर है तथा जनसामान्य के स्वास्थ्य और चिकित्सा व्यवस्था में लगे चिकित्सक और अन्य कर्मचारियों की लापरवाही को प्रदर्शित करता है । उन्होंने प्रकरण की जांच हेतु राजकुमार पाण्डेय,उपजिलाधिकारी / कार्यपालक मजिस्ट्रेट,डा० सलभ मोहन,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी कानपुर देहात की टीम गठित की है।गठित टीम को निर्देशित किया गया है कि वे पीड़ित पक्ष का बयान आदि दर्ज करेंगे तथा इस प्रकरण में यदि कोई अन्य व्यक्ति भी अपने बयान दर्ज कराना चाहता है तो उसके भी बयान दर्ज करेंगे तथा ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों / अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति व उनकी कार्य शैली की भी जॉच करेंगे एवं अपनी स्पष्ट जॉच आख्या 24 घण्टे के अन्दर उपलब्ध करायेंगे। साथ ही प्रकरण से सम्बन्धित कोई सुक्षाव हो तो उसको भी अपनी आख्या में अंकित करेंगे।



