प्रयागराज महाकुंभ- शिवरात्रि पर प्रयागराज में जुलूस नहीं निकलेगा:बाइकर्स ने 2km के ₹500 लिए, 200 गाड़ी सीज; भीड़ कम होने से अब जाम नहीं प्रयागराज4 मिनट पहले महाकुंभ में रविवार (आखिरी वीकेंड) को पूरे दिन भारी भीड़ रही। लेकिन, रात होते-होते भीड़ कम होने लगी है। लोगों ने प्रयागराज से निकलना शुरू कर दिया है। इसके चलते सुलेम सराय की रोड (कानपुर रोड) पर यातायात सामान्य है। जाम की कोई स्थिति नहीं है। इसी तरह अन्य इलाकों में जाम कम हो रहा है।इससे पहले रविवार सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। इसका ऑटो, ई-रिक्शा, बाइक वालों ने भी खूब फायदा उठाया। नाव वालों ने भी मनमाना पैसा वसूला। भास्कर रिपोर्टर ने मौज गिरी घाट से संगम तक नाव बुक करने की बात की तो नाविक ने 20 हजार रुपए मांगे। सामान्य दिनों में नाव बुक करने पर एक हजार रुपए लेते हैं।वहीं, सिविल लाइंस रेलवे स्टेशन के पास बाइकर्स गैंग पूरे दिन मौजूद रहा। इसने यात्रियों को मेला तक पहुंचाने के लिए महज दो किमी के 500 रुपए वसूले। इनके खिलाफ पुलिस ने जीटी जवाहर चौराहे पर अभियान चलाया और 200 से अधिक बाइकें सीज कर दीं। सड़क किनारे खड़े 50 वाहनों को हटवाया। 750 गाड़ियों का चालान किया।शिवरात्रि पर शहर में 16 किमी लंबी शोभायात्रा निकलती है। कई मंदिरों से भी जुलूस निकाले जाते हैं। पुलिस के अधिकारियों ने कमेटी से बात कर शोभायात्रा न निकालने पर राजी कर लिया है।दरअसल, महाकुंभ का आज 42वां दिन है। मेला खत्म होने में 3 दिन और बचे हैं। इसीलिए दिनभर इतनी भीड़ रही कि संगम पर पैर रखने की जगह नहीं बची। रात 8 बजे तक 1.32 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। 13 जनवरी से अब तक 62.06 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं।3 तस्वीरें देखिए-
