गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरमलिक गेस्ट हाउस रामा देवी में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 210...

मलिक गेस्ट हाउस रामा देवी में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 210 लोगों ने किया रक्तदान

न्यूज़ समय तक मलिक गेस्ट हाउस रामा देवी में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 210 लोगों ने किया रक्तदान* कृष्णा नगर क्षेत्र के पूर्व पार्षद व नेत्रदान पर रख मदन लाल भाटिया ने एक प्रेस बयान में जानकारी देते हुए बताया की शहीदी दिवस के पावन अवसर पर शहीदे आजम सरदार भगत सिंह ,शहीद सुखदेव व शहीद राजगुरु की याद में उनको श्रद्धांजलि देने के लिए कृष्णा नगर क्षेत्र के पूर्व पार्षद व नेत्रदान प्रेरक मदन लाल भाटिया के संयोजन में आयोजित एक विशाल रक्तदान शिविर में 210 लोगों ने अपना रक्तदान दिया। शिविर की विशेषता यह रही की एक ही परिवार के तीन लोगों ने एक साथ रखें दान किया पिता मयंक अवस्थी ,पुत्री प्रियांशी अवस्थी व पुत्र दिव्यांश अवस्थी। मलिक गेस्ट हाउस में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर को यातायात की सुरक्षा से जोड़ते हुए प्रत्येक रक्त वीर को एक-एक हेलमेट दिया गया ।आज के शिविर का उद्घाटन पावन गंगा सेवा संस्थान के संरक्षक सुखबीर सिंह मलिक ने किया।शिविर की विशेषता यह रही की 40% महिला शक्ति ने भी रक्तदान किया। आज के रक्तदान शिविर में पवन गंगा सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता महासचिव पवन त्रिवेदी, बिंदु अग्रवाल, राजू वालिया तथा वनस फाउंडेशन के अध्यक्ष गोविंद सिंह सिकरवार व महासचिव त्रिभुवन बाजपेई, रजत कुमार एवं प्रेम फाउंडेशन के सभी कार्यकर्ता साथियों का विशेष योगदान रहा । आज के रक्तदान शिविर युग दाधीच देहदान अभियान के संयोजकमनोज सेंगर, रवि तिवारी कुपवाड़ा में शहीद हुए भारतीय सेना के शहीद कैप्टन आयुष यादव के पिता अरुण कांत यादव ,भारतीय जनता पार्टी के विक्की छाबड़ा , शैलेंद्र त्रिपाठी ,पूर्व छात्र नेता उमेश शुक्ला ,नरेश अग्रवाल ,रणवीर सिंह मलिक व पावन गंगा सेवा संस्थान , वनस फाउंडेशन के संरक्षक व कार्यक्रम संयोजक मदन लाल भाटिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments