शनिवार, दिसम्बर 9, 2023
spot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरमंडलायुक्त प्रयागराज मण्डल प्रयागराज , विजय विश्वास पंत ने कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी...

मंडलायुक्त प्रयागराज मण्डल प्रयागराज , विजय विश्वास पंत ने कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

श्रीराम अग्निहोत्री न्यूज़ समय तक ब्यूरो फतेहपुर

फतेहपुर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण(27 अक्टूबर से 03 दिसम्बर, 2023) कार्यक्रम के तहत दिन रविवार को मंडलायुक्त प्रयागराज मण्डल प्रयागराज , विजय विश्वास पंत ने कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक ।
उन्होंने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण में आने वाली समस्याओं/सुझाव के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि ग्रामों/वार्डो में मुनादी/पब्लिक एड्रेस सिस्टम से लगने वाले विशेष अभियान के बारे में जागरूक किया जाय ताकि ज्यादा से ज्यादा नए मतदाता, मतदाता सूची में अपना नाम जोड़वा सके। उन्होंने कहा कि जो बहु बनाकर आई है को चिन्हित करते हुए मतदाता सूची में शामिल करे। हेल्पलाइन नम्बर 1950 में आने वाले मतदाता से संबंधित आवेदनों को रजिस्टर पर अंकित करके संबंधित बूथ लेबिल अधिकारी को दे दे ताकि पंजीकरण मतदाता सूची में नाम दर्ज हो सके। उन्होंने उपजिलाधिकारियों से कहा कि जो भी मैसेज आए जो देखे और उनका समय से निस्तारण कराए। राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा विशेष अभियान में प्रशासन के साथ आप लोगो का सहयोग अपेक्षित है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सी.इंदुमती ने बताया कि जनपद में तहसीलों(फतेहपुर, बिंदकी, खागा) एवं 06 विधानसभाएं(238–जहानाबाद, 239–बिंदकी, 240–फतेहपुर, 241–अयाह शाह, 242–हुसैनगंज, 243–खागा) है, जिसमे रिटर्निंग ऑफिसर, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रिटर्निग ऑफिसर, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्तियां कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जनपद में 13 विकास खंड, 02 नगर पालिका परिषद, 08 नगर पंचायत, 816 ग्राम पंचायत, 132 न्याय पंचायत, 1552 राजस्व ग्राम है। जनपद में 01 कोतवाली सहित 21 थाने है, जनपद का क्षेत्रफल 4152 Sq Km है, वर्ष 2011 की जनगणन के अनुसार जनपद की कुल आबादी पुरुष–1384722, महिला–1248011, कुल–2632733 है। उन्होंने बताया कि 06 विधानसभाओं में 1403 मतदान केन्द्र, 2143 मतदेय स्थल, 2143 बीएलओ, 215 सुपरवाइजर एवं 1403 पदाभिहित अधिकारियो की नियुक्ति की गई है। 3419 बीयू, 2812 सीयू और 3025 वीवी पैट है। उन्होनें कहा कि जनपद में विशेष अभियान के तहत विशेष तिथियां 04 नवंबर(शनिवार), 05 नवंबर(रविवार), 25 नवंबर(शनिवार), 26 नवंबर(रविवार), 02 दिसम्बर(शनिवार), 03 दिसंबर 2023(रविवार) है, के माध्यम से नया वोटर, दिव्यांग व महिलाओ को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडलायुक्त प्रयागराज मण्डल, प्रयागराज द्वारा दिए गए निर्देशों का अधिकारियो द्वारा अक्षरशः पालन कराया जाएगा।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर, बिंदकी, खागा, अपर उप जिलाधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डा0 ज्ञानेंद्र सचान ’ज्ञानू’, भाजपा जिला मंत्री मनोज मिश्र मनु, भाजपा के कुलदीप सिंह भदौरिया, समाजवादी पार्टी के सुनील उमराव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, बसपा जिला उपाध्यक्ष मो0 आरिफ, एआईसीसी राजीव लोचन निषाद, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा राकेश यादव, जिला सचिव मकपा गया प्रसाद, जिला सचिव कांग्रेस जयनेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस सुधाकर अवस्थी, आप पार्टी जिला उपाध्यक्ष रंजीत कुमार मौर्य, मनोज पाल सहित संबंधित उपस्थित रहे।
तत्पश्चात मंडलायुक्त प्रयागराज मण्डल, प्रयागराज ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत सदर के विश्व भारती गर्ल्स इंटर कालेज, टेंडर हर्ट्स स्कूल एवम तहसील खागा के बुदवन इंटर कॉलेज बुदवन में चल रहे पुनरीक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। जिसमे पाया गया कि बूथ संख्या 95 में फार्म–6 के 12 आवेदन, बूथ संख्या–96 में फार्म–06 के 03 आवेदन, बूथ संख्या–93 में फार्म–6 के 05 आवेदन, बूथ संख्या–94 में फार्म–6 के 24 आवेदन प्राप्त हुए थे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर प्रभाकर त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी खागा नन्द प्रकाश मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री वीर सिंह सहित संबंधित उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments