न्यूज़ समय तक हमीरपुर
भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन पर पेयजल संकट, यात्री परेशान
सुमेरपुर (हमीरपुर)। भीषण गर्मी के बीच कस्बे के रेलवे स्टेशन पर पेयजल संकट गहराता जा रहा है। प्लेटफार्म संख्या दो और तीन के साथ ही स्टेशन के बाहर पानी की पर्याप्त व्यवस्था न होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है*जानकारी के अनुसार, स्टेशन पर केवल प्लेटफार्म संख्या एक का एकमात्र वाटर कूलर ही चालू है, जिससे किसी तरह यात्रियों को पानी मिल पा रहा है। जबकि प्लेटफार्म संख्या दो और तीन पर लगी पानी की टोटियां लंबे समय से सूखी पड़ी हैं।दैनिक यात्रियों बबलू वर्मा, राजकुमार, महेश, धीरू यादव, श्रीचंद, रामगोपाल, विनोद साहू, रजोल प्रसाद, प्रेम शंकर और शिव नारायण ने बताया कि पानी की व्यवस्था न होने के कारण उन्हें बाहर दुकानों से पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ती है।वहीं स्टेशन के बाहर नर्वदेश्वर आश्रम के सामने लगा वाटर कूलर भी करीब आठ माह से खराब पड़ा है, जिसे अभी तक ठीक नहीं कराया गया है। साथ ही नगर पंचायत द्वारा इस वर्ष अब तक कोई प्याऊ भी शुरू नहीं कराया गया है, जिससे राहगीरों और यात्रियों की दिक



