सोमवार, अगस्त 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमखेलक्रिकेटभारत-इंग्लैंड के पांचवें टी20 की टाइमिंग बदली

भारत-इंग्लैंड के पांचवें टी20 की टाइमिंग बदली

न्यूज़ समय तक

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज अब अपने अंतिम पड़ाव में है. मेजबान अंग्रेज 3-0 से सीरीज में आगे हैं. यानी टीम इंडिया सीरीज हार चुकी है. आज, शनिवार 11 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पांचवां व अंतिम टी20 मैच खेला जाएगा. फैंस के लिए अच्छी बात यह है कि इस बार मैच का लुत्फ उठाने के लिए उन्हें देर रात तक नहीं जागना पड़ेगा, क्योंकि भारत-इंग्लैंड के पांचवें टी20 की टाइमिंग बदल गई है.भारत और इंग्लैंड के बीच इससे पहले चौथा टी20 मैच अंग्रेजों ने आसानी से जीता था. यह मैच भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजे से शुरू हुआ था. उससे पहले तीसरे टी20 की टाइमिंग भी सेम थी. यानी तीसरा टी20 भी भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजे से शुरू हुआ था. हालांकि, पांचवें टी20 की टाइमिंग बिल्कुल अलग है. भारत और इंग्लैंड का पांचवां टी20 मैच भारतीय समय के अनुसार, शाम सात बजे से शुरू होगा. वहीं मैच का टॉस साढ़े 6 बजे होगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अब तक भारत की जीत का खाता नहीं खुला है. ऐसे में टीम इंडिया आज हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी. इंग्लैंड से पहले आयरलैंड ने भारत को दो मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया था. अब टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी. वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर भी पहली जीत का इंतजार खत्म करना चाहेंगे.भारत और इंग्लैंड का पांचवां टी20 भी आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. वहीं मोबाइल पर दो एप्प पर मैच लाइव आएगा. सोनी लिव एप्प के साथ-साथ आज जियोस्टार पर भी मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. आप हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में मैच की कमेंट्री का लुत्फ उठा सकते हैं.

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments