शनिवार, अप्रैल 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमअपना देशभारतीय मानवाधिकार महासंघ सख्त - विभिन्न मोर्चों ने उठाई आवाज़

भारतीय मानवाधिकार महासंघ सख्त – विभिन्न मोर्चों ने उठाई आवाज़

न्यूज़ समय तक देश की ज्वलंत समस्याओं पर भारतीय मानवाधिकार महासंघ सख्त – विभिन्न मोर्चों ने उठाई आवाज़ देश की बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर भारतीय मानवाधिकार महासंघ ने कड़ा रुख अपनाया है संगठन के विभिन्न मोर्चों ने ने एकजुट होकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है युवा मोर्चा का आक्रोश युवा मोर्चा ने देशभर में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर गंभीर चिंता जताई है उनका कहना है कि पढ़े-लिखे युवा नौकरी के दर-दर भटकने मजबूर हो गए हैं यदि जल्द रोजगार के अवसर नही बढ़ाए गए तो युवा सड़कों पर उतरने पर मजबूर होंगे महिला मोर्चा की चिंता महिला मोर्चा ने महिलाओं की सुरक्षा और बढ़ती मंहगाई को लेकर सवाल उठाए हैं उनका कहना है कि एक और घर का खर्च बढ़ रहा है वहीं दूसरी और महिलाओं की सुरक्षा भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है किसान मोर्चा की मांग किसान मोर्चा ने किसानों को उनकी फ़सल का उचित मूल्य दिलाने की मांग की है उनका कहना है कि किसान आज भी कर्ज और नुकसान के बोझ तले दबा हुआ है जिसे तुरंत राहत की जरूरत है मजदूर मोर्चा की पीड़ा मजदूर मोर्चा ने कहा कि मजदूर वर्ग को आज भी उचित मजदूरी और स्थित रोजगार नहीं मिल रहा है मंहगाई के इस दौर में मजदूरों का जीवन और भी कठिन हो गया है सीनियर सिटीजन मोर्चा की आवाज सीनियर सिटीजन मोर्चा ने बुजुर्गो की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया उनका कहना है कि बुजुर्गों को सम्मान, सुरक्षा, और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए जो वर्तमान में कई जगहों पर नज़र अंदाज़ हो रही है भारतीय मानवाधिकार महासंघ के सभी मोर्चों ने एक स्वर मे कहा कि वह हर वर्ग युवा, महिला, किसान, मजदूर और सीनियर सिटीजन की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहेंगे

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments