⏭️भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का एक दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग हुआ संपन्न।
विशेष संवाददाता विनय प्रकाश मिश्रा।
उन्नाव। आज शहर के फंटेसी मोटेल मे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उन्नाव का एक दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। वर्ग का शुभारम्भ डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर हुआ।
सम्पूर्ण प्रशिक्षण वर्ग चार सत्रों मे संपन्न हुआ। उद्घाटन सत्र मे महिला मोरचा जिलाध्यक्ष साधना दीक्षित की अध्यक्षता मे भाजपा अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष डाँ0 गोदावरी मिश्रा ने भाजपा का इतिहास संक्षेप मे बताया। भाजपा की महिला मोरचा की बहनो का मार्गदर्शन किया, उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल उद्देश्य सुशासन एवं अनुसासन और राष्ट्रवाद है। और हमारा प्रत्येक बहने अपने संस्कारों एवं विचारों से समाज मे एक विशेष स्थान रखती है।
द्वितीय सत्र मे जिला उपाध्यक्ष डाँ0 प्रीती चौरसिया कीअध्यक्षता मे भारतीय जनता महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना तिवारी ने रास्ट्र निरमाण मे महिलाओ का योगदान के विषय मे उदबोधन किया । उन्होने कहा कि कैसे महिलाये आज हर एक कार्य मे बढचढ कर हिस्सा ले रही है इसके बावजूद की उनको कई चुनौतियो का सामना करना पडता है फिर भी महिलाओ का भरपूर योगदान रहा है और ये भाजपा सरकार मे हुआ है कि महिलाओ को 33 परसेन्ट हिस्सा मिला है कि वो आगे आकर अपना योगदान दे और कई विचार प्रस्तुत किये।तृतीय सत्र मे जिला महामंत्री पुनीता दीक्षित की अध्यक्षता मे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष साधना जग्गी ने महिला कार्य करताओ के समक्ष राजनितिक व्यक्तिगत जीवन की चुनौतियो के विषय मे उदबोधन किया।उन्होने कहा कि कैसे महिलाये आज घर और राजनिति दोनो ही सम्भाल रही है आज महिलाये भाजपा सरकार मे निडर होकर रह रही है और अपने घर और समाज को बराबर रखकर अपने काम कर रही है।और भी विचारो को प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के समापन सत्र मे जिला मंत्री ऋद्धा बाजपेई की अध्यक्षता मे क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य नेहा रस्तोगी ने नये भारत का निरमाण केन्द्र सरकार का महत्व एवं उपयोगिता के विषय मे विचार ब्यक्त किया।उन्होने कहा की कैसे भाजपा सरकार मे कई योजनाओ का लाभ मिला जैसे की। सुमंगला,उज्वला,आयुष्मान,सुकन्नया और भी योजनाओ के विषय मे बताया।और कहा भाजपा सरकार मे महिलाओ के लिये सौचालय,फ्री रासन और भी योजनाये जिसमे महिलाये आत्म निरभर हो सके। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियो और विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन महिला मोरचा जिला महामंत्री पुनीता दीक्षित ने कराया। वर्ग मे उपस्थित मंत्री ऋद्धा बाजपेई,जिला मंत्री गुडिया चौहान, पूजा गौतम, मिडिया प्रभारी दीपिका पान्डे,प्रीती चौरसिया,नीता सिंह ,स्री देवी,जयंती शुक्ला,सविता सन्तोसी महिला मोर्चा के सभी मण्डल अध्यक्ष बहने और महामंत्री बहने उपस्थित रही।