भाजपा के जिला अध्यक्ष बने मुखलाल पाल
श्रीराम अग्निहोत्री न्यूज़ समय तक ब्यूरो फतेहपुर फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने लोकसभा चुनाव से करीब छह माह पूर्व फतेहपुर जिले की कमान पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता मुखलाल पाल के हाथों में सौंपी है। ज्ञातव्य रहे कि श्री पाल भारतीय जनता पार्टी के कई अहम प्रमुख पदों पर रहते हुए एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में सिर्फ फतेहपुर जनपद में ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर पर पहचाने जाते हैं। मुखलाल पाल के राजनीतिक जीवन के बारे में बात करें तो उन्होंने हमेशा भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता होने का प्रमाण देते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के साथ ही कार्यकर्ताओं का हित सर्वोपरि मानते हुए पार्टी द्वारा समय-समय पर दी गई जिम्मेदारी का बेहतर ढंग से निर्वहन करते रहे हैं। आपको बता दे की मुखलाल पाल भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तत्कालीन जिलाध्यक्ष रामप्रताप गौतम के दौर में उपाध्यक्ष का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अलावा तत्कालीन जिलाध्यक्ष प्रभुदत्त दीक्षित व रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भैया के कार्यकाल में महामंत्री पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इसके अतिरिक्त कानपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह के कार्यकाल के दौरान वह एक बार क्षेत्रीय महामंत्री व एक बार उपाध्यक्ष पद का बखूबी निर्वहन कर चुके हैं। इसके अलावा पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता होने के फल स्वरूप उन्हें पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य भी बनाया गया है। इतना ही नहीं श्री पाल कानपुर नगर की गोविंद नगर विधानसभा सीट से बतौर प्रत्याशी के रूप में प्रमुख दावेदार माने जाते हैं। कुल मिलाकर लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने श्री पाल को फतेहपुर जिले की कमान सौपकर विपक्षी दलों के नेताओं को बड़ा झटका दिया है, क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि मुखलाल पाल फतेहपुर की मिट्टी से जुड़े हुए है और उनकी पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों के साथ ही जिले के सवर्ण व अल्पसंख्यक समाज के लोगो के बीच गहरी पैठ है जिसका फायदा पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में जरूर मिलेगा। आपको यहां यह भी बताना जरूरी है कि इसके पूर्व जिले की कमान भाजपा के कद्दावर एवं निष्ठावान कार्यकर्ता आशीष मिश्रा के पास थी जिनका कार्यकाल भी पार्टी के लिए काफी बेहतर रहा और वह भी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के दो बार जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। श्री मिश्रा का कार्यकाल 03 वर्ष 09 माह के करीब रहा।