शनिवार, दिसम्बर 9, 2023
spot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरभगवान श्री राम राजगद्दी का चार्ज सभाला.

भगवान श्री राम राजगद्दी का चार्ज सभाला.

भगवान श्री राम राजगद्दी का चार्ज सभाला.

श्रीराम अग्निहोत्री न्यूज़ समय तक ब्यूरो चीफ फतेहपुर

फतेहपुर जिले के हसवा कस्बे में ऐतिहासिक रामलीला की गणेश पूजन और राम जन्म के साथ शुरू हुई! इसके बादअलग-अलग दिन फुलवारी लीला ,धनुष यज्ञ, राम बारात, राम वनवास, सीता हरण ,सीता की खोज, लंका दहन, रावण वध ,राम भरत मिलाप लीलाओं का मंचन सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया! और प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्तों ने इन सभी लीलाओं का आनंद लिया!
सभी लीलाओं में भक्तों की भीड़ अपार पहूंचती थी !लेकिन धनुष यज्ञ राम बारात लंका दहन रावण वध और भरत मिलाप के दिन दर्शकों की भीड़ अधिक थी!

वहीं शनिवार रात अंतिम दिन राम राज गद्दी लीला का आयोजन किया गया! राम और लक्ष्मण का अपने भाई भरत शत्रुघ्न से मिलने के बाद सभी राम के राज्याभिषेक की तैयारी शुरू कर देते हैं! और लीला के अंतिम दिन पूजा अर्चना के बाद विधि विधान से राम को अयोध्या का राजा बना दिया गया और राम के राजगद्दी में बैठते ही चारों ओर भगवान राम के जयकारे लगते हैं !हर और जय जयकार होने से पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है !

वही राम के राज्याभिषेक के बाद श्री स्वामी चंद दास रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह वरिष्ठ संरक्षक विनोद केसरी उपाध्यक्ष उदय भान सिंह कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह संतोष सिंह नितिन सिंह समेत कमेटी के सभी पदाधिकारी कमेटी के सभी सदस्यों समेत मंडल के सदस्यों और हजारों की संख्या में मैहजूद और दर्शकों को पूरी रामलीला के आय-व्यय की जानकारी दिया गया हैं !जिसे दर्शक बड़े ही ध्यानपूर्वक सुनते हैं !और जैसे ही दर्शकों को पता चलता है कि रामलीला के सभी खर्चों को मिलाकर कुल आय से घटाने के बाद भी अधिक धन शेष बचता है! दर्शक राम के जयकारे लगाते और कमेटी के अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी कहते हैं कि अगर आप सभी का सहयोग रहेगा तो अगले वर्ष इससे भी सुंदर ढंग से रामलीला का मंचन होगा! वहीं मंच के माध्यम से ही संरक्षक विनोद केसरी अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह और नितिन सिंह घोषणा करते हैं! कि आप सभी के सहयोग से रामलीला मैदान कि स्वामी चंद दास जी महाराज की कुटी के राम दरबार और मंदिर परिसर का जल्दी ही नए तरीके से निर्माण कार्य शुरू होगा! जिसको सुनते ही भक्त जयकारे लगाते हैं! और सभी आश्वासन देते हैं कि निर्माण कार्य शुरू करिए सभी का सहयोग रहेगा! वही राम के जयकारे के साथ इस वर्ष लीला का समापन होता है !और कई माताएं बहने तथा दर्शक अपने आंसू नहीं रोक पाते हैं!

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments