न्यूज समय तक
भगवान परशुराम की जयंती पर कस्बे में निकाली गई शोभायात्रा।
श्रीराम अग्निहोत्री न्यूज समय तक ब्यूरो चीफ फतेहपुर
फतेहपुर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय ब्राम्हण महासंघ द्वारा भैसेश्वर महादेव मंदिर शाह में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग भृगवंशी और विशिष्ट अतिथियों के रूप में राष्ट्रीय ब्राम्हण महासंघ के प्रदेश महासचिव पंडित अनिल त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख भिटौरा अमित तिवारी,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि तेलियानी अभिषेक त्रिवेदी ने शिरकत की। आये हुए अतिथियों का जिलाध्यक्ष अंकित दीक्षित ने फूल माला और भगवान परशुराम का चित्र देकर स्वागत किया। इस मौके पर लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र पर फूल माला अर्पित कर पूजा अर्चना की। इसके बाद भैसेश्वर महादेव मंदिर से भगवान परशुराम की गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में ब्राह्मण समाज के अलावा अन्य समाज के लोग भी शामिल हुए। यह शोभायात्रा कस्बे समेत पूरे गाँव मे घूमी। कस्बे में घूमने के बाद मंदिर में शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में शामिल लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर मंजू शुक्ला, ग्राम प्रधान शाह सुशील सिंह चंदेल, रमेश चंद्र शुक्ला प्रीतम सिंह चंदेल, रामसागर अवस्थी, सुनील शुक्ला, नरेश तिवारी, बौवन शुक्ला पूर्व ग्राम प्रधान, जददू मौर्या, बच्चा मिश्रा, रमेश मिश्रा, कल्लू दीक्षित, राकेश दीक्षित, खन्ना मिश्रा, हकीम सिंह चंदेल, कृपा शंकर त्रिपाठी, निशु द्विवेदी समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।