शनिवार, दिसम्बर 9, 2023
spot_imgspot_imgspot_img
होमताजा खबरउत्तर प्रदेशबौद्ध परिपथ पर आयोजित 10 दिवसीय बुद्धिष्ट कानक्लेव-2023 धम्म यात्रा के कार्यक्रम...

बौद्ध परिपथ पर आयोजित 10 दिवसीय बुद्धिष्ट कानक्लेव-2023 धम्म यात्रा के कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री हुए शामिल

न्यूज ऑफ इंडिया ( एजेन्सी)

लखनऊ: 20 नवम्बर, 2023
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि भगवान बुद्ध के शांति, अहिंसा, करूणा एवं दया के कालजयी संदेश युगांे-युगों तक मानव समुदाय को प्रेरणा देते रहेंगे। भगवान बुद्ध ने मानव कल्याण एवं विश्व शांति के लिए जो मार्ग दिखाये उस पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विश्व ने जहॉ एक ओर युद्ध दिया वहीं भारत ने पूरी दुनिया के लिए बुद्ध दिया। उनके शांति के संदेश आज के दौर में और भी प्रासंगिक हैं।
पर्यटन मंत्री आज लखनऊ के आलमबाग स्थित बौद्ध बिहार शांति उपवन वीआईपी रोड पर बुद्धिष्ट कानक्लेव को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 में बुद्धिष्ट श्रद्धालुओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तीर्थ स्थल मौजूद हैं। जहॉ विश्व के कोने-कोने से बौद्ध अनुयायी भारी संख्या में दर्शन करने आते हैं। उन्होंने कहा कि बौद्ध परिपथ के अंतर्गत आने वाले तीर्थ स्थलों का कायाकल्प किया जा रहा है।
जयवीर सिंह ने कहा कि उ0प्र0 में कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट स्थित है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बुनियादी सुविधायें सुलभ कराई जा रही हैं। उन्होंने लाइट आफ बुद्ध धर्म फाउन्डेशन इण्टरनेशनल द्वारा बौद्ध परिपथ पर 10 दिवसीय बुद्धिष्ट कानक्लेव के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। इसके साथ ही इस कानक्लेव में देश-विदेश से आये हुए बौद्ध अनुयायियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
मंत्री ने इसके पूर्व दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष स्व0 भंते शंाति मित्र के चित्र पर मल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस अवसर पर सम्पूर्ण धम्मपद का अखण्ड पाठ किया गया। इस कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व एशिया के बौद्ध देशों-कम्बोडिया, थाईलैण्ड, लाओस, पीडीआर, श्रीलंका, वियतनाम, म्यानमार, जापान, मलेशिया के बौद्ध भिक्षु के अलावा यूरोपी देश अमेरिका, ब्रिटेन, ब्राजील के श्रद्धालु भी भाग ले रहे हैं। बौद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम मुम्बई एवं नागपुर से आये कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को बुद्ध धर्म फाउण्डेेशन इण्टरनेशनल की कार्यकारी निदेशक डा0 वांगमो डिक्सी व ब्रिटेन से आये डा0 रिचर्ड डिक्सी ने भी सम्बोधित किया। पर्यटन महानिदेशक एवं प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने भी बौद्ध दर्शन एवं प्रदेश मंे बौद्ध श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और आयोजकों को बधाई दी। इस अवसर पर भारी संख्या में बौद्ध अनुयायी एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments