गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमKanpurबेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डेरापुर में नवजात कन्याओं...

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डेरापुर में नवजात कन्याओं का मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

न्यूज समय तक ब्यूरो शिवकरन शर्मा कानपुर देहात *बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डेरापुर में नवजात कन्याओं का मनाया गया कन्या जन्मोत्सव ।*कानपुर देहात 26 अगस्त 2025 जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक-26.08..2025 को जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डेरापुर कानपुर देहात में 03 नवजात बालिकाओं का कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में कन्या के प्रति सकारात्मक सोच रखने हेतु महिलाओं को फूल माला देकर सम्मानित किया गया साथ ही बेबी किट देकर बेटी के जन्म होने की बधाई दी गई। कार्यक्रम में हब फॉर इम्पावरमेन्ट वूमेन से जिला मिशन समन्वयक प्रतिमा श्रीवास्तव द्वारा महिलाओं व पुरूषों को बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव न करने, बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करने, बालिकाओं को बालकों के समकक्ष समझा जाना तथा कन्या भ्रूण हत्या के प्रति जागरूक किया गया, महिला कल्याण विभाग से संचालित योजनाओं जैसे उ0प्र0 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही आपातकालीन सेवायें जैसे-181,1090,112,1098,1076, बाल विवाह आदि के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक,स्वास्थ्य केन्द्र से स्टाफ नर्स सीमा, ममता, आकांक्षा यादव, शिवानी कुशवाहा, कर्मचारी एवं बालिकाओं के माता-पिता आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments