बीडीसी सदस्यों का नागरिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया
📌 श्रीराम अग्निहोत्री न्यूज़ समय तक ब्यूरो चीफ फतेहपुर
✍️ फतेहपुर नगर पंचायत खखरेरू में आज विजयपुर विकासखंड क्षेत्र के सम्मानित 62 बीडीसी सदस्यों को नागरिक अभिनंदन सम्मान कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी से जिला उपाध्यक्ष एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल फाउंडेशन प्रदेश अध्यक्ष जनसेवक राजेश सिंह ने किया सभा को संबोधित करते हुए जनसेवक राजेश सिंह ने कहा है कि समाज में गरीब असहाय निराश्रित लोगों की मदद करना चाहिए चुकी गरीब जनता जनप्रतिनिधि का चुनाव इसी के लिए करता है की समय-समय पर गरीबों की आवश्यकता के अनुसार जनप्रतिनिधि खरा उतरे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजयपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह तोमर ने कहा कि गरीबों के लिए जनसेवक राजेश सिंह द्वारा जो सेवा का कार्य चल रहा है उसकी सराहना किए हैं।इस सम्मान कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष मोती लाल त्रिपाठी,विशिष्ट अतिथि अखिलेश,मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह तोमर, विजयपुर बीडीसी सदस्य ब्लॉक अध्यक्ष हीरालाल सहित 62 बीडीसी सदस्य खासमऊ से लेकर रायपुर भासरौल से गड़ा तक गड़ा से लेकर खखरेरू विजयपुर तक समस्त बीडीसी आज इकट्ठा हो कर अपनी एकजुटता का परिचय दिया है इस कार्यक्रम के आयोजक जनसेवक राजेश सिंह रहे।।