न्यूज़ समय तक ज़हीर खान जिला संवाददाता मैनपुरी//बीएस ग्लोबल अकैडमी के छात्र-छात्राओं द्वारा संस्कृत कार्यक्रमबेवर/ मैनपुरी/स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के निडर आदिवासी वीरों एवं शहीदों को समर्पित शहीद मेला के अंतर्गत शहीद स्मृति मंच पर बीएस ग्लोबल एकेडमी के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत रिंकी मैम एवं सरस्वती वंदना हर्षिता द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे गुरुबक्स सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।इसके पश्चात विद्यालय के प्रबंधक मनोज यादव ने सभी अतिथियों को माला एवं शॉल पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यालय के करीब दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।संस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत देशभक्ति गीत, राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां एवं देश के वीर शहीदों पर आधारित नाटक प्रस्तुत किए गए, जिससे पंडाल में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत हुई।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य शीलू यादव, शिक्षिकाएं कुमारी अलका यादव, कुमारी रिंकी यादव, कुमारी सुप्रिया यादव, कुमारी रौनक चौहान, कुमारी प्रियंका, कुमारी अनामिका, कुमारी आरुषि यादव, कुमारी पूजा यादव, कुमारी निधि गुप्ता, कुमारी शिवानी यादव सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम का सफल संचालन सुभाष यादव द्वारा किया गया।कार्यक्रम के फोटो व विजुअल



