सोमवार, जून 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरबिजली के करंट से बंदर की मौत पर

बिजली के करंट से बंदर की मौत पर

न्यूज़ समय तक बिजली के करंट से बंदर की मौत पर मचा हड़कंप, पत्रकार की सजगता पार्षद प्रतिनिधि की हो रही चर्चा..कानपुर। थाना नौबस्ता क्षेत्र के यशोदा नगर स्थित मनीष ऑटो पार्ट्स के पास लगे ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक बंदर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद अपने साथी की मौत से आक्रोशित बंदरों का झुंड उग्र हो गया और क्षेत्र में मौजूद लोगों को दौड़ाकर काटने का प्रयास करने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया..घटना की जानकारी पत्रकार जितेंद्र शुक्ला द्वारा वार्ड 95 के पार्षद प्रतिनिधि अंकित शुक्ला को दी गई। सूचना मिलते ही अंकित शुक्ला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नगर निगम के संबंधित अधिकारियों और इंस्पेक्टर को अवगत कराया..त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और संबंधित कर्मचारियों के माध्यम से मृत बंदर को सुरक्षित रूप से हटवाया गया, जिससे क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली..क्षेत्रीय नागरिकों ने पार्षद प्रतिनिधि अंकित शुक्ला की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया..स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि खुले और असुरक्षित ट्रांसफार्मरों की जांच कर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो….

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments