गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरबाढ़ के समय समस्या प्रतीत होने पर कंट्रोल रूम के टोल फ्री...

बाढ़ के समय समस्या प्रतीत होने पर कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1077 अथवा 9044070030, 9454416429 पर करें सम्पर्क

न्यूज समय तक ब्यूरो शिवकरन शर्मा कानपुर देहात *बाढ़ प्रबंधन को लेकर जिलाधिकारी ने की आपातकालीन बैठक, दिए आवश्यक निर्देश**आमजन बाढ़ के समय समस्या प्रतीत होने पर कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1077 अथवा 9044070030, 9454416429 पर करें सम्पर्क।**कर्मचारियों की उपलब्धता रोस्टर वार 24×7 करें सुनिश्चित:- जिलाधिकारी**बाढ़ चौकियों पर ग्रामीणों के ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था रहें।**शौचालय हेतु मोबाइल टॉयलेट आदि करे जाएं स्थापित।**महिलाओं के रुकने हेतु पृथक से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।*कानपुर देहात, 03 अगस्त 2025जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनपद की दो तहसील भोगनीपुर व सिकन्दरा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किये गए प्रबंधों की समीक्षा हेतु एक आपातकालीन बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने संबंधित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अलर्ट मोड में कार्य करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि लगातार हो रही वर्षा के कारण जनपद के क्षेत्र संभावित बाढ़ की चपेट में हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में राहत व बचाव कार्यों में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होनें निर्देश दिए कि जनपद स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष (Control Room) 24×7 सक्रिय रहें, और किसी भी प्रकार की सूचना को तत्काल संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। NDRF/SDRF टीमें तैनात रहें, विशेषकर संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त व निगरानी बढ़ाई जाए। उन्होंने दिन के साथ ही रात्रि में भी चौकसी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों की तैनाती बाढ़ चौकियों पर की जाए उनकी उपस्थिति भी शत प्रतिशत सुनिश्चित करें। बाढ़ राहत शिविरों की तैयारी पूर्ण रहे, जिसमें पेयजल, भोजन, चिकित्सा, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था महिला व पुरूष के लिए पृथक से की जाए। साफ सफाई,विद्युत आपूर्ति आदि की निगरानी हेतु अभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाएं, एंबुलेंस व मेडिकल टीमें तैयार रखने व पशुपालन विभाग को पशुओं के लिए चारा, दवा एवं सुरक्षित स्थानों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होनें जनजागरूकता अभियान भी चलाएं जिससे नागरिकों को बाढ़ से बचाव और सुरक्षित स्थानों पर समय रहते पहुंचने की जानकारी दी जा सके। साथ ही सोशल मीडिया, लाउडस्पीकर और सार्वजनिक प्रसारण माध्यमों से भी अलर्ट प्रसारित किए जाएं। उन्होनें बताया कि आमजन बाढ़ के समय समस्या प्रतीत होने पर जनपद स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम न0 1077 टोल फ्री नंबर अथवा 9044070030, 9454416429 पर सम्पर्क कर अपनी समस्या को साझा कर सकते हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 ए के सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, सिंचाई, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, पशुपालन, खाद्य एवं रसद, नगर निकायों सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments