न्यूज़ समय तकब्यूरो शिवकरन शर्माकानपुरयुवा नेतृत्व का उदय — चौधरी राघव सिंह के हाथ प्रदेश की कमानकानपुर/लखनऊ। बजरंग दल हिन्दुस्तान संगठन ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाते हुए चौधरी राघव सिंह (सी०के०) को प्रदेश अध्यक्ष (यूथ) पद की जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा घोषित इस नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कई जिलों से बधाई संदेश जारी किए गए हैं और संगठन विस्तार को लेकर नई रणनीति की चर्चा शुरू हो गई है।संगठन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि चौधरी राघव सिंह लंबे समय से विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं तथा युवाओं के बीच उनकी पहचान एक मुखर और सक्रिय चेहरा के रूप में रही है। उनके नेतृत्व में प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान और युवा कार्यक्रमों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।● कौन है चौधरी राघव सिंह-चौधरी राघव सिंह वर्तमान में अखंड हिन्द न्यूज के प्रधान संपादक हैं। इसके साथ ही वे क्राइम इंटेलिजेंस फोर्स ट्रस्ट में संयुक्त निदेशक (भारत) के रूप में कार्यरत बताए जाते हैं तथा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन में केंद्रीय मंत्री (भारत) की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।साथ ही अधिवक्ता पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन में जिला अध्यक्ष पद पर भी कार्य कर रहे हैं।पूर्व में वे युवा शिवसेना, कानपुर नगर अध्यक्ष रह चुके हैं तथा भारतीय हिंदू सेना में प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपने हिंदूवादी बयानों को लेकर वे पहले भी चर्चाओं और विवादों में रहे हैं। समर्थकों के बीच उनकी आक्रामक शैली के कारण उन्हें “बालनेता” कहकर भी संबोधित किया जाता रहा है।नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष (यूथ) चौधरी राघव सिंह ने कहा कि वे संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय अभियान चलाएंगे और युवाओं को जोड़ने पर विशेष जोर देंगे।नियुक्ति के बाद सोशल मीडिया पर समर्थकों द्वारा बधाइयों का सिलसिला जारी है तथा कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है।



