रविवार, दिसम्बर 7, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरबच्ची से मारपीट के प्रकरण में पुलिस और विभाग की जांच हुई...

बच्ची से मारपीट के प्रकरण में पुलिस और विभाग की जांच हुई तेज

न्यूज़ समय तक फतेहपुर बच्ची से मारपीट के प्रकरण में पुलिस और विभाग की जांच हुई तेज, शिक्षक संगठन भी मामले में डीएम से मिलकर करेंगे न्याय की मांग भिटौरा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय लतीफपुर में शिक्षक द्वारा बच्ची को मारने के आरोपों के मामले में शुक्रवार को जांच की कार्यवाही पूरे दिन जारी रही। यह मामला बृहस्पतिवार को तब सुर्खियों में आया जब बच्ची के परिजन और जिला प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष नदीमुद्दीन ने जिलाधिकारी फतेहपुर से मिलकर लिखित शिकायत दी थी।शिकायत के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग ने दो खंड शिक्षा अधिकारियों बहुआ के हौसला प्रसाद और तेलियानी के राजेश कटियार को जांच के लिए विद्यालय भेजा। दोनों अधिकारियों ने विद्यालय में उपस्थित सभी पक्षों के बयान दर्ज किए और करीब से घटना क्रम समझा। हालांकि, बच्ची और उसका पक्ष विद्यालय नहीं पहुंचा।इसके बाद मामले को आगे बढ़ाते हुए दोनों बीईओ हस्वा चौकी पहुंचे, जहां थरियांव थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने शिक्षक अरुण कुमार और बच्ची सहित सबके बयान लिए और प्रत्येक पक्ष को विस्तार से सुना।इधर, थानाध्यक्ष के निर्देश पर हस्वा चौकी इंचार्ज अरुण मौर्य ने भी विद्यालय पहुंचकर बच्चों, स्टाफ और रसोइयों के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच में कई तरह के तथ्य सामने आए हैं, जिनमें अंदरखाने प्रधानपति की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस और शिक्षा विभाग ने इस पर अभी कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।पूरा मामला अब जिलाधिकारी की ड्यौढ़ी पर पहुंच गया है, जहां अंतिम निर्णय और आगे की कार्रवाई तय होगी।इस बीच शिक्षक संगठनों में इस प्रकरण को लेकर भारी रोष है। संगठनों का कहना है कि शिक्षक के पक्ष को निष्पक्षता से सुना जाए और बिना ठोस प्रमाण किसी भी तरह की कार्रवाई न हो। बताया गया कि शिक्षक संगठन शनिवार को जिलाधिकारी से मिलकर शिक्षक के हित में न्याय की मांग करेंगे।*👉🏼थानाध्यक्ष थरियांव राजेंद्र सिंह ने प्रधान पति और तथा कथित प्रधान संघ अध्यक्ष नदीम उर्फ पप्पू को कड़ी फटकार लगाई और कहा दूसरे पक्ष को भी अपनी बात रखने का हक है।*

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments