न्यूज़ समय तक कानपुर पश्चमी जोन में दूसरी लूट से मची हलचल बेखौफ लुटेरो ने फल खरीद रही महिला से दिनदहाड़े चेन लूट की घटना को अंजाम 112 पर शिकायत के बाद भी दर-दर भटकी पीड़िता..!!**कानपुर | कल्याणपुर थाना क्षेत्र (बगिया रोड, महाराणा प्रताप स्कूल के पास)**कानपुर। शहर में लुटेरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब भीड़भाड़ वाले इलाके में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। कल्याणपुर थाना क्षेत्र की बगिया रोड पर महाराणा प्रताप स्कूल के पास फल खरीद रही महिला को एक्टिवा सवार शातिर चैन लुटेरों ने निशाना बना डाला।**✍️प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो युवक एक्टिवा से आए, पलभर में झपट्टा मारा और गले की चेन लेकर फरार हो गए। महिला जब तक संभलती, तब तक लुटेरे आंखों से ओझल हो चुके थे।**पीड़िता बंबा रोड की निवासी बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद महिला ने 112 नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई।**👉 हैरानी की बात यह है कि शाम 7 बजे से पीड़ित महिला पुलिस चौकी और थाना कल्याणपुर के चक्कर काटती रही, लेकिन देर रात तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने की बात सामने आ रही है।**✍️इलाके के लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है। सवाल उठ रहा है कि आखिर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में सक्रिय लुटेरों पर कब लगेगी लगाम?**👉पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है



