न्यूज़ समय तक कानपुर कल्याणपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी जिलाधिकारी बनकर युवती से 26.50 लाख ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार**कानपुर (उत्तर प्रदेश)**रजत शर्मा..!!**✍️कानपुर। कल्याणपुर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए युवती को प्रेम जाल में फंसाकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने खुद को पहले एसडीएम और फिर जिलाधिकारी बताकर युवती का भरोसा जीता और फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर दिखाकर कुल 26.50 लाख रुपये हड़प लिए।पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई दोस्ती के बाद सामने आई। बातचीत के दौरान युवक ने खुद को उच्च अधिकारी बताकर शादी का प्रस्ताव रखा। धीरे-धीरे विश्वास बढ़ने पर उसने युवती से नौकरी और पद दिलाने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में रकम ली। इस दौरान आरोपी ने फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर और दस्तावेज भी दिखाए, जिससे युवती को भरोसा हो गया।पीड़िता की तहरीर पर कल्याणपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ठगी के तरीके और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है।कल्याणपुर पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और ठगी से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति के दावों पर भरोसा न करें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।



