न्यूज़ समय तक कानपुर
पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के कुशल निर्देशन में क्राइम ब्रांच व थाना हनुमंत विहार पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता.फर्ज़ी मल्टी लेवल मार्केटिंग नेटवर्क का फूटा भांडा दबोचे गए 6 अभियुक्त.पकड़े गए अभियुक्त रविंद्र यादव, कमलेश कुमार, रोहित , मंगल शाक्य, राज कुमार व मंतोष पासवान हैं.पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने बताया, आरोपी विभिन्न राज्यों में प्रचार के माध्यम से बेरोज़गार युवकों को कानपुर में नौकरी का लालच देकर बुलाते थे.कानपुर बुला के कॉरपोरेट जैसा माहौल दिखा कर इंटरव्यू लिया जाता था। फिर ज्वाइनिंग के नाम पर 15 से 30 हज़ार तक वसूल किए जाते थे.इसके बाद युवाओं का ब्रेनवॉश किया जाता था। उन्हें लक्जरी लाइफ़ का लालच देकर मजबूर किया जाता था कि वो अपने सगे संबंधियों व दोस्तों को इस नेटवर्क से जोड़े. ऐसा न करने पर सैलरी न देने व रिफंड न वापस करने की दी जाती थी धमकी.**एडीसीपी ऑपरेशन सुमित सुधाकर रामटेके के निर्देशन में कथित मार्केटिंग नेटवर्क का हुआ खुलासा। और गिरफ्तार किए गए 6 अभियुक्त.अभियुक्तों के पास से 6 अदद एंड्रॉयड फोन, एक अदद सीपीयू व 3600 नगद बरामद. सभी अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा जा रहा है न्यायालय थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिरोही, प्रवीण शर्मा, रि. कांस्टेबल शुभम सिंह, अंकित कुमार व कन्हैया लाल सैनी ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया.



