शनिवार, दिसम्बर 9, 2023
spot_imgspot_imgspot_img
होमउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर जनपद की एक साथ खबरें

फतेहपुर जनपद की एक साथ खबरें

श्रीराम अग्निहोत्री न्यूज़ समय तक ब्यूरो फतेहपुर

बाइक की टक्कर से दिव्यांग गंभीर

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में वृद्ध विकलांग तीन पहिया साइकिल रिक्शा हाथ से चलाकर जा रहा था। जब वह मवई और बेला गांव के बीच पहुंचा तभी तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसके रिक्शे को टक्कर मार दिया। जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल वृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बे के छेऊंका मोहल्ला निवासी स्व. ननका का 72 वर्षीय पुत्र सीताराम थाना क्षेत्र के अमिल्या पाल गांव अपनी पुत्री जानकी देवी के यहां अपनी विकलांग तीन पहिया साइकिल से गया था। वहां से जब वापस आ रहा था तभी मवई और बेला गाँव के बीच उसकी तीन पहिया साइकिल को तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से बृद्ध सीता राम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल बृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।

वाहन की टक्कर से युवक घायल

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव के समीप एनएच-2 पर पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अचेतावस्था में स्थानियों ने इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मौहार गांव निवासी हुसैना का 35 वर्षीय पुत्र रमजान बीती रात एनएच 2 पर किसी काम से पैदल गया था। तभी रोड से गुजरा अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे रमजान रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। अचेत अवस्था में स्थनीयो ने इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वही जब रमजान रात घर नही पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई पता करने पर घटना की जानकारी हुई तो परिजन जिला अस्पताल पहुंचे।

युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के चांदमारी के समीप मंगलवार को ट्रेन से कटकर 23 वर्षीय युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को विच्छेदन हेतु भेजा है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जयरामनगर निवासी शिव बहादुर का पुत्र शिवपाल ने आज दिन में लगभग ग्यारह बजे चांदमारी के समीप ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पिता शिव बहादुर ने बताया कि उसने अपने पुत्र की शादी नौ मई 2022 में स्व. सुखराम की पुत्री सुलेखा के साथ की थी। रक्षाबंधन को जब वह अपने मायके गई तो वापस नहीं लौटी। एक सप्ताह बाद जब उसका पुत्र पत्नी को लेने जब ससुराल पहुंचा तो सास, साला मनोज व होमगार्ड में तैनात मामा राम सवारे ने गाली-गलौज कर भगा दिया। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही बहू ज्यादातर अपने मायके में रहती है। जिसके चलते उसका पुत्र मानसिक तनाव में रहता था और आज उसने घटना को अंजाम दे दिया।

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर मेडिकल कालेज के समीप एनएच-2 में सोमवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से 40 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के वहीदापुर चखेड़ी गांव निवासी स्व. नंदकिशोर का पुत्र सर्वेश बाइक से शहर घरेलू सामान खरीदने आ रहा था। जैसे ही वह मेडिकल कालेज के सामने एनएच-2 में पहुंचा तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी मृतक के भाई दिनेश चंद्र ने दी है।

मार्ग दुर्घटनाओं में युवती समेत तीन घायल

फतेहपुर। अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में युवती समेत तीन लोग घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कमालीपुर गांव निवासी छेदीलाल की 18 वर्षीय पुत्री विमला देवी व स्व. राम बाबू की 35 वर्षीय पत्नी अनारकली आज दोपहर मोपेड से आंबापुर चौराहा सामान लेने आ रही थी। जैसे ही यह लोग चौराहा के समीप पहुंचे तभी अचानक सामने साइकिल सवार आ गया जिससे भिड़ंत हो गई और दोनों बुरी तरह घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलंेस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उधर शहर क्षेत्र के आईटीआई रोड पर अनियंत्रित होकर बाइक गिर जाने से 45 वर्षीय नरेंद्र सिंह पुत्र राज बहादुर बुरी तरह घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments